HomeAccidentबिग ब्रेकिंग : हल्द्वानी जा रही कार खाई में गिरी, 01 की...

बिग ब्रेकिंग : हल्द्वानी जा रही कार खाई में गिरी, 01 की मौत, 03 गम्भीर

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, पिथौरागढ़

उत्तराखंड के पर्वतीय मार्गों में वाहन दुर्घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। आज पिथौरागढ़ जनपद अंतर्गत खिरचना पुल के पास एक कार अनियंत्रित होकर करीब सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी।इस हादसे में एक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि ​03 गम्भीर रूप से घायल हैं।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

मिली जानकारी के अनुसार मुनस्यारी से हल्द्वानी जा रही एक कार पिथौरागढ़ के खिरचना पुल के पास अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस कार में कार में हल्द्वानी निवासी विजय भण्डारी, गगन अरोड़ा, मनीष कुमार और चारू चन्द्र बृजवासी सवार थे, इनमें से चारू चन्द्र बृजवासी की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार यह लोग हल्द्वानी से मुनस्यारी घूमने आये थे। मुनस्यारी से वापस हल्द्वानी लौटते वक्त यह हादसा हो गया।

दुर्घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम पहुंची और घायलों का स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू किया गया। तीनों घायलों को 108 की मदद से उपचार के लिए सीएचसी कनालीछीना भेजा गया, जहां से उन्हें जिला चिकित्सालय पिथौरागढ़ रेफर कर दिया गया। वहीं मृतक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। News WhatsApp Group Join Click Now

उत्तराखंड : डीआईजी कुमाऊं नीलेश आनन्द भरणे प्रधानमंत्री के हाथों सम्मानित

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद राज्य में आचार संहिता हटी, देखें आदेश

उत्तराखंड : कक्षा एक से पांचवीं तक के सभी छात्र अब जाएंगे स्कूल

6 करोड़ कर्मचारियों को बड़ा झटका, PF पर मिलेगा 40 साल में सबसे कम ब्याज, पढ़े पूरी खबर

उत्तराखंड की राजनीति में नया मोड़ : पुष्कर सिंह धामी के लिए आधा दर्जन विधायक अपनी सीट छोड़ने को तैयार

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments