HomeBreaking NewsBig Breaking : बीबियों ने लगाई फटकार, 02 युवकों ने कर ली...

Big Breaking : बीबियों ने लगाई फटकार, 02 युवकों ने कर ली आत्महत्या

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, लालकुआं/हल्द्वानी

यहां छठ पूजा के त्योहार पर घर न जा सकने पर दो युवकों का अपनी—अपनी ​पत्नियों से फोन पर विवाद हो गया। जिसके बाद आहत होकर दोनों युवकों ने आत्महत्या कर ली। लालकुआं कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हुई इन दोनों घटनाओं ने लोगों को हैरान कर दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बिहार के मोलतोला बेतिया निवासी बिट्टू कुमार (25 साल) पुत्र लल्लन अपने परिवार व अन्य रिश्तेदारों के साथ पदमपुर देवलिया में किराए के आवास में रहता था। वह पेशे से पेंटर है। कुछ दिन पहले उसकी पत्नी अपने दो बच्चों को लेकर बिहार चली गई थी। बीते दिवस उसने अपनी पत्नी को फोन किया। पत्नी ने उसे छठ पूजा पर गांव नहीं आने को लेकर सवाल पूछे। जिसके बाद दोनों में विवाद हो गया। जिससे आहत होकर उसने बृहस्पतिवार को उसने जयपुर बीसा से सटे जंगल में एक पेड़ से लटक कर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंचे हल्दूचौड़ प्रभारी तारा सिंह राणा ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। आत्महत्या स्थल के पास ही उसकी साईकिल और एक मोबाइल फोन भी मिला है।

एक अन्य मामले में गौला गेट पर खनन का काम करने वाले भरत चौधरी पुत्र बन्नू चौधरी निवासी बेतिया, बिहार ने भी फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। यहां भी इस युवक ने यह कदम सिर्फ इसलिए उठा लिया क्योंकि उसका छठ पूजा पर घर नहीं जाने पर अपनी बीबी से विवाद हो गया था। इन दोनों घटनाओं में इतनी समानता होने पर हर कोई हैरान है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments