HomeBreaking NewsHaldwani Riots : होने जा रही बहुत बड़ी कार्रवाई, हल्द्वानी पहुंचे सीएम...

Haldwani Riots : होने जा रही बहुत बड़ी कार्रवाई, हल्द्वानी पहुंचे सीएम धामी

ADVERTISEMENTS
नहीं बचेगा एक भी दंगाई, चुन-चुन कर पकड़े जायेंगे आरोपी

CNE HALDWANI/Haldwani Riots : बनभूलपुरा में हुए बवाल के बाद आज प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी यहां हल्द्वानी पहुंच गए हैं। सीएम ने अराजकता करने वाले एक-एक दंगाई की पहचान करने के सख्त आदेश दिए हैं। जिसके बाद तय हो चुका है कि अब एक ही उपद्रवी पुलिस की पहुंच से बच नहीं पायेगा।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

 

Haldwani Riots, CM reached Haldwani
Haldwani Riots, CM reached Haldwani

Haldwani Violence:

उल्लेखनीय है कि अल्मोड़ा में दीदी भूली कार्यक्रम में भाग लेने के लिए सीएम धामी हल्द्वानी पहुंच गए हैं। कल अल्मोड़ा में कार्यक्रम है, लेकिन उससे पूर्व सीएम धामी बनभूलपुरा प्रकरण पर नजरें गढ़ाए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हल्द्वानी में घायलों व पीड़ितों से कुशलक्षेम पूछी। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से घटना को लेकर पूरा फीडबैक लिया।

सीएम धामी ने कहा कि अतिक्रमण हटाने का काम कोर्ट के आदेश पर पहले से हो रहा था। इसके बावजूद कुछ लोगों ने दंगा (Haldwani Riots) कर माहौल बिगाड़ा। यह हमला पूरी तरह सुनियोजित था। जिस तरह से पुलिस पर हमला हुआ है, वह बहुत ही दुख की बात है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह देवभूमि है। जिन लोगों ने कानून तोड़ा है और देवभूमि की छवि को खराब करने का काम किया है। पत्रकारों कोपीटा गया है। पुलिस की हत्या का प्रयास किया है। सार्वजनिक संपत्ति जलाई है। वीडियो फुटेज के आधार पर उन सभी पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने एडीजी कानून व्यवस्था और जिलाधिकारी नैनीताल को घटना के दोषियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही कर क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा। कहा कि आगजनी और पथराव करने वाले एक -एक दंगाई की पहचान कर उन पर कार्रवाई की जाए। स्पष्ट आदेश दिए कि प्रदेश में कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों पर सख्त से सख्त करवाई की जाए।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments