HomeUttarakhandAlmoraरानीखेत सड़क निर्माण में बड़ा एक्शन: 2 इंजीनियर निलंबित

रानीखेत सड़क निर्माण में बड़ा एक्शन: 2 इंजीनियर निलंबित

ADVERTISEMENTS

गुणवत्ता में लापरवाही का है गंभीर मामला

सीएनई रिपोर्टर, देहरादून: उत्तराखंड के रानीखेत निर्माण खंड में सड़क निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और निरीक्षण में गंभीर अनियमितता सामने आने पर राज्य शासन ने कड़ा रुख अपनाया है। तत्काल प्रभाव से दो अभियंताओं को निलंबित कर दिया गया है। निलंबित होने वालों में प्रभारी अधिशासी अभियंता विजेंद्र सिंह मेहरा और सहायक अभियंता केके पांडेय शामिल हैं। ये दोनों अधिकारी लोक निर्माण विभाग (PWD) के रानीखेत खंड में तैनात थे और विभिन्न सड़क मार्गों के निर्माण व निरीक्षण की सीधी जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

शासन को मिली रिपोर्ट के अनुसार, 9.45 किलोमीटर लंबे पंतगांव–चमडखान–सिमलधार–सैलापानी मार्ग और 32.50 किलोमीटर वाले भिकियासैंण–बैल्टी–विनायक मोटर मार्ग समेत कई अन्य सड़क कार्यों की समीक्षा में गंभीर लापरवाही पाई गई। यह स्पष्ट हुआ कि अभियंताओं ने निर्माण गुणवत्ता पर पर्याप्त ध्यान दिए बिना ही निरीक्षण रिपोर्ट को बिना उचित सत्यापन के आगे बढ़ा दिया। तथ्य-जांच में यह अनियमितता सामने आई कि निर्माण योजनाओं की प्रगति और तकनीकी पहलुओं की समीक्षा में भी कमी थी, जिससे गुणवत्ता प्रभावित होने की आशंका थी।

इस गंभीर लापरवाही को सार्वजनिक धन के दुरुपयोग और निर्माण गुणवत्ता पर प्रतिकूल प्रभाव डालने वाला मानते हुए, उत्तराखंड सरकार ने दोनों अभियंताओं को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि के दौरान, दोनों अधिकारी अब मुख्य अभियंता कार्यालय से संबद्ध रहेंगे, जहाँ आगे की विभागीय जांच संचालित की जाएगी।

लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं : पांडे

लोक निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पांडे ने साफ किया है कि निर्माण कार्यों में लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी, और भविष्य में भी ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इस कार्रवाई को विभाग में शुचिता और पारदर्शिता बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments