HomeUttarakhandNainitalभवाली : रानीखेत रोड स्थित जंगल में मिला तीन दिन से लापता...

भवाली : रानीखेत रोड स्थित जंगल में मिला तीन दिन से लापता व्यक्ति का शव

ADVERTISEMENTS

भवाली। यहां रानीखेत रोड स्थित जंगल में रविवार को तीन दिन से लापता व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद करीब 150 मीटर गहरी खाई से रेस्क्यू कर शव निकाला। जहां पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मिली जानकारी के अनुसार पंत स्टेट प्रताप हाउस निवासी 45 वर्षीय राकेश सिंह बिष्ट पुत्र स्व. राजेन्द्र सिंह बिष्ट गुरुवार से लापता था। परिवार ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। परिजनों ने बताया था कि बीते गुरुवार को राकेश गेरखान के जंगल में लकड़ी लेने जाने की बात कहकर गया था। इस पर लोगों ने रविवार को पुलिस की मदद से जंगल में खोजबीन शुरू की। राकेश का शव जंगल में गहरी खाई में मिला। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को खाई से निकाला। इसके बाद शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

एसएसआई प्रकाश सिंह मेहरा ने बताया कि तीन दिन से खोजबीन के बाद रविवार को जंगल में शव मिला है। आशंका है कि मृतक हादसे का शिकार होकर गंभीर रूप से घायल हो गया होगा। सही समय पर इलाज न मिलने के कारण उसने दम तोड़ दिया होगा। हालांकि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल पाएगा। रेस्क्यू टीम में एसआई नरेंद्र रावत, नारायण प्रकाश, ट्रैफिक चन्दन मेहरा, प्रकाश आर्या, ओम प्रकाश, पवन राणा, नरेंद्र सिंह, राकेश कुमार आदि रहे।

यह भी पढ़े : अल्मोड़ा निवासी बागेश्वर में तैनात सरकारी शिक्षक गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments