HomeBreaking Newsभीमताल का उद्यान कार्यालय हुआ सीज, घोटालों की जांच को पहुंचे सचिव

भीमताल का उद्यान कार्यालय हुआ सीज, घोटालों की जांच को पहुंचे सचिव

ADVERTISEMENTS

भीमताल। घोटालों के आरोप को लेकर आज बुधवार को यहां उद्यान कार्यालय सीज कर दिया गया है। जांच को सचिव भी कार्यालय पहुंचे व आवश्यक पड़ताल की गई।

जानकारी के अनुसार आज उद्यान विभाग (Horticulture Office) में हुए घोटाले की जांच के लिए उद्यान सचिव देवेंद्र चौधरी भीमताल स्थित कार्यालय पहुंचे। उनके पहुंचने से पहले ही सुबह के वक्त दफ्तर को सील कर दिया गया था।

दोपहर 11 बजे जब वह पहुंचे तो दफ्तर की सील खोलकर दस्तावेजों की जांच की गई। उद्यान सचिव ने यहां पर घोटाले से जुड़े मामले में जांच के साथ ही जरूरी पूछताछ भी की। इस दौरान अपर निदेशक डॉ. आरके सिंह, उप निदेशक डॉ रजनीश भी सचिव के साथ मौजूद रहे।

ज्ञात रहे कि हाईकोर्ट ने मंगलवार को उद्यान विभाग में हुए घोटाले के मामले में नैनीताल मुख्य उद्यान अधिकारी कार्यालय द्वारा की गई खरीद और ब्रिक्री के सभी दस्तावेजों को सीज करने के आदेश दिए थे। इसी क्रम में सचिव देवेंद्र चौधरी भीमताल स्थित कार्यालय पहुंचे थे। जहां उनके द्वारा सीज दस्तावेजों की जांच की गई।

आज द्वाराहाट में गुर्राए गुरिल्ले, आवाज उठाई

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments