HomeUttarakhandNainitalभीमताल : घास काट रही महिला को तेंदुए ने बनाया निवाला

भीमताल : घास काट रही महिला को तेंदुए ने बनाया निवाला

ADVERTISEMENTSAd

भीमताल समाचार | नैनीताल जिले में बाघ और तेंदुए का आतंक थम नहीं रहा हैं। भीमताल ब्लॉक की ग्राम पंचायत पिनरों में खेत के पास घास काट रही महिला पर तेंदुए ने हमला कर दिया। तेंदुए के हमले से महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद से ग्रामीणों में वन विभाग के खिलाफ आक्रोश है। साथ ही ग्रामीणों में भय का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार, भीमताल ब्लॉक की ग्राम पंचायत पिनरों के तोक डोब गांव निवासी 38 वर्षीय पुष्पा देवी पत्नी भोला दत्त शनिवार की शाम 4:30 बजे करीब अपने घर से थोड़ा आगे खेत से चारा काट रही थी। कि तभी अचानक तेंदुए ने महिला पर हमला कर दिया। तेंदुए के हमले से महिला की मौत हो गई। आसपास के लोगों और परिजनों ने शोर मचाया तो तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। महिला का खून से लथपथ शव मिला। बता दें कि, दो दिन पहले ही ग्राम पंचायत मलुवाताल के तोक कसाइल गांव में भी तेंदुए ने हमला कर एक महिला को मौत के घाट उतार दिया था।

महिला की मौत की सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दे दी गई है। इधर शनिवार की सुबह धारी की ग्राम पंचायत दुदुली के बैड़ा गांव में चारा काट रही महिला उर्मिला देवी पर भी तेंदुए ने हमले का प्रयास किया। लेकिन महिला ने भागकर जान बचाई। तेंदुए के हमले के बाद से ग्रामीणों में भय का माहौल है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments