भीमताल | जिले में अपराध/ सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए चलाये जा रहे अभियान में सोमवार को जगदीप नेगी थानाध्यक्ष भीमताल के नेतृत्व में पुलिस टीम थाना क्षेत्र में चेकिंग कर रही थे इस दौरान ट्रक चालक संजय सिंह पुत्र प्रताप सिंह निवासी ग्राम चौखुटा मुक्तेश्वर जिला नैनीताल ट्रक को शराब के नशे में चला रहा था, जिसे बोहराकुन के पास रोककर चैक कर मेडिकल परीक्षण कराकर एमबीएक्ट में गिरफ्तार किया गया तथा ट्रक को मौके पर सीज कर दिया। पुलिस टीम में उ.नि. गगनदीप सिंह, हे.का. अवधेश शर्मा, कानि. जीवन कुमार शामिल रहे।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS


