HomeUttarakhandAlmora"जय—जय राधा रमन हरि गोपाल बोलो", NTD में भागवत, भंडारा सोमवार 12...

“जय—जय राधा रमन हरि गोपाल बोलो”, NTD में भागवत, भंडारा सोमवार 12 बजे से

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

यहां एनडीडी स्थित शिव मंदिर में संगीतमय देवी भागवत का आयोजन जारी है। कल सोमवार 13 जून को भागवत का समापन विशाल भंडारे के साथ होगा।

देवी भागवत में आज श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जिनमें महिलाओं की संख्या अधिक देखी गई। कथा पंडाल आज राधा—कृष्ण के मनमोहक भजनों की धुन से गूंजायमान रहा। इस दौरान जरासंध के वध का विस्तार से वर्णन किया गया। भागवत कथा का वाचन आचार्य नीरज जोशी व व्यास नीरज उप्रेती द्वारा किया गया। सोमवार 13 जून को श्रीमद् भागवत कथा के समापन पर दोपहर 12 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया जायेगा। मंदिर समिति ने सभी श्रद्धालुजनों से आयोजन में पहुंच कर भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने का आग्रह किया है।

इस मौके पर नीरज तिवारी, बंसी लाल कक्कड़, राजू बिष्ट, भुवन तिवारी, पंकज कांडपाल, विनोद जोशी, धर्मेंद्र बिष्ट, प्रमोद तिवारी, बाल किशन पांडे, राजू तिवारी, ललित भट्ट, प्रदीप तिवारी, गोविंद पिलख्वाल, कैलाश गुरुरानी, कृष्ण बहादुर बिष्ट, नरेश वर्मा, दिनेश गोयल, हेमंत कुमार जोशी, दीपक कपूर, शंकर दत्त पांडे, आनंद सिंह नेगी, रोहित कपूर, मुकेश नेगी आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments