HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : नगर क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यापारी आशुतोष भट्ट की माता भागीरथी...

अल्मोड़ा : नगर क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यापारी आशुतोष भट्ट की माता भागीरथी देवी का निधन, कल मंगलवार को सुबह 10 बजे निकलेगी शव यात्रा, व्यापार मंडल ने जताया शोक

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
नगर क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यापारी दिनकर भट्ट, पवन भट्ट, आदित्य भट्ट व आशुतोष भट्ट की माता व सभासद कंचन भट्ट की सास भागीरथी देवी भट्ट का आज सोमवार को 82 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। वह अपने पीछे नाती—पोतों बहुओं का भरा—पूरा परिवार छोड़ गई हैं। दोपहर 3.30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनकी अंतिम यात्रा कल मंगलवार को सुबह 10 बजे उनके निवास स्थान खत्याड़ी से विश्वनाथ घाट को निकलेगी। देवभूमि व्यापार मंडल ने उनके निधन पर गहरा दु:ख प्रकट करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। नगर अध्यक्ष दीपेश चंद्र जोशी ‘देवा भाई’ ने कहा कि वह ईश्वर से मृतक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना तथा शोक संतप्त परिजनों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं। शोक व्यक्त करने वालों में देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष मनोज वर्मा, महासचिव युसुफ तिवारी, मंगल बिष्ट, गिरीश गोस्वामी, किरन पंत, सभासद हेम चंद्र तिवारी, राकेश चंद्र जोशी, ललित जोशी, भारत भूषण पांडे, आनंद कनवाल, किशोर नेगी आदि शामिल रहे।

स्वतंत्रता सेनानी खीमानंद भट्ट की पुत्री थीं स्व. भागीरथी देवी
उल्लेखनीय है कि भट्ट बन्धुओं की माता भागीरथी देवी प्रसिद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी खीमानंद पंत की पुत्री थीं। उनका निधन नगर क्षेत्र के लिए एक अपूरणीय क्षति है। हम सीएनई मीडिया हाऊस की ओर से उनके निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। ज्ञात रहे कि आशुतोष भट्ट का चौघानपाटा के निकट जीआईसी के सामने प्रतिष्ठान है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments