देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ के आवास पर जाकर उनकी माताजी के निधन होने पर संवेदनाएं व्यक्त की। भगत ने पुण्यात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। भगत के साथ भाजपा प्रवक्ता विनय गोयल, दर्जा राज्यमंत्री रविंद्र कटारिया, देहरादून महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट, महामंत्री रतन चौहान ,सत्येंद्र सिंह नेगी, मंडल अध्यक्ष सुभाष यादव, पार्षद विमल उनियाल, अनूप नौटियाल ने भी अपनी दिवंगत के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS


