भद्रकाली महोत्सव : फौजी ललित मोहन जोशी के गीतों पर झूमे दर्शक

0
भद्रकाली महोत्सव : फौजी ललित मोहन जोशी के गीतों पर झूमें दर्शक
भद्रकाली महोत्सव : फौजी ललित मोहन जोशी के गीतों पर झूमें दर्शक

जिपं अध्यक्ष ने किया संस्कृति संरक्षण का आह्वान

🔥 ‘टक-टका टक कमला बाटुली’ पर जमकर थिरके दर्शक

CNE REPORTER, कांडा/बागेश्वर: उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति और परंपरा को समर्पित कांडा के सानिउडियार में आयोजित भद्रकाली महोत्सव का दूसरा दिन मशहूर लोक गायक फौजी ललित मोहन जोशी के नाम रहा। उन्होंने अपनी शानदार प्रस्तुति से करीब तीन घंटे तक दर्शकों को बांधे रखा और पूरे माहौल को संगीतमय बना दिया।


ADVERTISEMENTS

लोक कलाकार फौजी ललित मोहन जोशी ने जैसे ही दर्शकों की फरमाइश पर अपना लोकप्रिय गीत ‘टक-टका टक कमला बाटुली लगैये’ सुनाया, पूरा पंडाल झूम उठा। दर्शक भी उनके साथ ताल से ताल मिलाते हुए नाचने लगे। जोशी ने लगातार तीन घंटे तक नॉन-स्टॉप गीतों की प्रस्तुति दी। उनके अन्य गीतों में ‘नैनीतालैकि मधुली’, ‘हिट म्यार दगाड़ा घुमियाली धारचूला लैन मां’ भी शामिल थे, जिन्हें श्रोताओं ने खूब सराहा। जोशी की उपस्थिति ने क्षेत्रीय उभरते कलाकारों को भी प्रेरणा दी।

परंपरा से जुड़ाव का सशक्त माध्यम है महोत्सव: शोभा आर्या

महोत्सव के दूसरे दिन की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। राजकीय इंटर कॉलेज सानिउडियार में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि महोत्सव नई पीढ़ी को अपनी जड़ों और परंपरा से जोड़ने का सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए सभी से आगे आने का आह्वान किया।

जिपं अध्यक्ष आर्या ने कहा कि इस तरह के आयोजन स्थानीय कलाकारों को एक बेहतर मंच प्रदान करते हैं। ललित मोहन जोशी जैसे बड़े कलाकारों का इस मंच पर आना क्षेत्र के युवा और उभरते लोक कलाकारों के लिए प्रेरणादायक है।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री बलवंत सिंह भौर्याल और पूर्व विधायक शेर सिंह गड़िया ने भी अपने विचार व्यक्त किए और महोत्सव के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।

सरकारी योजनाओं के स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र

महोत्सव में विभिन्न सरकारी विभागों ने अपने स्टॉल लगाए, जिनके माध्यम से लोगों को केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। ये स्टॉल आम जनता को सरकारी योजनाओं से अवगत कराने का एक महत्वपूर्ण माध्यम बने रहे।

महोत्सव समिति के अध्यक्ष केवलानंद पांडेय ने कार्यक्रम के सफल संचालन और सभी के सक्रिय सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन दरपान गैड़ा, नरेंद्र राठौर और विनोद कुमार ने किया।

इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य सरोज आर्या, दरपान बिष्ट, आनंद धपोला, धन सिंह भौर्याल, दीवान नगरकोटी, बीडीसी सतीश कुमार, रवि रावत, कुशाल धानिक, शंकर धपोला, राजेन्द्र गैड़ा, कुंदन धामी, दरपान राणा, योगेश धामी, केशर धामी, माया नेगी सहित बड़ी संख्या में दर्शक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 14
विज्ञापन 13
विज्ञापन 12
विज्ञापन 11
विज्ञापन 10
विज्ञापन 9
विज्ञापन 8
विज्ञापन 7
विज्ञापन 6
विज्ञापन 5
विज्ञापन 4
विज्ञापन 3
विज्ञापन 2
विज्ञापन 1