HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: दो माह पहले लापता महिला चंपावत ​में​ मिली

बागेश्वर: दो माह पहले लापता महिला चंपावत ​में​ मिली

ADVERTISEMENTS

✍️ शराब के साथ एक गिरफ्तार, एक के खिलाफ शांति भंग में कार्रवाई

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: जिले में हर थाना क्षेत्रांतर्गत पुलिस की कार्यवाहियां जारी है। लोकसभा चुनावों के मद्देनजर चेकिंग की जा रही है। इसी क्रम में दो माह पूर्व लापता महिला को पुलिस ने चंपावत से बरामद कर लिया है जबकि अलग—अलग कार्यवाहियों में एक शराब के साथ दबोचा गया, तो एक के खिलाफ शांतिभंग में कार्यवाही की गई।
लापता महिला चंपावत मिली

कांडा: क्षेत्र से करीब 70 दिनों से लापता एक 30 वर्षीय महिला को पुलिस ने चंपावत से बरामद किया है और उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। मालूम हो कि 28 जनवरी 2024 को महिला के देवर ने थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। तहरीर में बताया था कि उसकी भाभी 11 जनवरी को बिना बताए घर से चली गई है। उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चल पा रहा है। थानाध्यक्ष खुशवंत सिंह ने टीम गठित की। सुरागरसी-पतारसी करते हुए चंपावत से गुमशुदा को सकुशल बरामद किया। टीम में अपर उपनिरीक्षक पदम सिंह, महिला सिपाही ममता शामिल थे।
कच्ची शराब के साथ एक पकड़ा

कांडा: पुलिस ने 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज किया गया है। लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण बनाने के लिए पुलिस मादक पदार्थों की तस्करी तथा अवैध बिक्री पर रोकथाम कर रही है। थानाध्यक्ष खुशवंत सिंह ने बताया कि आरोपित हरीश सिंह बोरा पुत्र नैन सिंह बोरा निवासी भाटगाड़, कपूरी 20 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।
अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई

बागेश्वर: अराजक तत्वों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है। पुलिस ने शराब पीकर शांति व्यवस्था भंग करने पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। कपकोट पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने के अपराध में धारा 151 के तहत चंदन सिंह पुत्र दरबान सिंह निवासी ग्राम लीती के खिलाफ कार्रवाई की है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments