HomeUttarakhandBageshwarBAGESHWER NEWS: शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली शिक्षिका बंसती...

BAGESHWER NEWS: शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली शिक्षिका बंसती हरड़िया नहीं रहीं, उपचार के दौरान बरेली में ली अंतिम सांस, क्षेत्र में फैली शोक की लहर

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर

विकासखंड बागेश्वर के ग्राम पन्द्रहपाली निवासी सेवानिवृत्त शिक्षिका बंसती हरड़िया (68 वर्ष) का बरेली के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान आकस्मिक निधन हो गया है। शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए बसंती हरड़िया को राष्ट्रपति पुरस्कार से भी नवाजा गया था। बसंती हरड़िया अपने पीछे पति, एक पुत्र तथा 2 पुत्रियों को रोता बिलखता छोड़ गई हैं।

वर्ष 2014 में तत्कालीन राष्ट्रपति से पुरस्कार प्राप्त करती शिक्षिका बसंती हरड़िया। (फाइल फोटो)

उत्तराखंड : कोरोना ने पिछले 24 घंटे में 122 की ले ली जान, 5 हजार 654 नए संक्रमित

एक आदर्श शिक्षक एवं समाजसेविका के रूप में पहचान बनाने वाली बंसती हरड़िया ने राजकीय आदर्श प्राथमिक बागेश्वर, गाड़गाँव, बिलोना आदि के विद्यालयों में अपनी सेवाएं दीं। प्राथमिक विद्यालय बागेश्वर में रहते हुए उन्हें भारत के राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए उन्हें वर्ष 2014 में राष्ट्रपति पुरस्कार दिया गया। इससे पहले वर्ष 2005 में उन्हें राज्यपाल पुरस्कार भी मिला था। करीब 36 वर्षों तक शिक्षा विभाग में अपनी सेवाएं देने वाली बसंती हरड़िया का आज सुबह बरेली में आकस्मिक निधन हुआ। वह कुछ वर्षों से बीमार चल रहीं थीं।

Big Breaking : संपूर्ण नैनीताल जनपद में लगा पूर्ण curfew, हल्द्वानी, लालकुआं, बेतालघाट सब बंद ! डीएम ने जारी किया आदेश

शिक्षिका हरड़िया की पहली नियुक्ति अल्मोड़ा जिले के धौलादेवी ब्लाक अंतर्गत हुई थी। जहां दो साल तक शिक्षण कार्य करने के बाद पांच साल भैसियाछाना, एक साल छौना, 12 साल गाड़गांव के प्राथमिक विद्यालय में कार्य किया। उल्लेखनीय कार्य को देखते हुए उन्हें दो साल का सेवा विस्तार भी मिला और वह 30 नवंम्बर 2016 को सेवानिवृत्त हुई।

Big News : खामोश हो गया पूरे देश को जगाने वाला पत्रकार, मशहूर न्यूज एंकर रोहित सरदान का निधन

उनके निधन पर मुख्य शिक्षा अधिकारी पदमेंद्र सकलानी, प्राथमिक शिक्षक संघ के बाला दत्त तिवारी, प्रताप कब्डोला, विक्रम पिलख्वाल, हेम लोहनी, उमेश जोशी, चरण सिंह बघरी, राजकीय शिक्षक संघ के विजय गोस्वामी, आलोक पांडेय, दीप जोशी, मनोज कांडपाल, दीप पांडेय, चन्द्र प्रकाश मिश्रा , पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, उम्मेद सिंह माजिला, राम प्रसाद टम्टा पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत हरीश ऐठानी, विक्रम शाही आदि ने शोक व्यक्त किया है।

Breaking : अल्मोड़ा में कोरोना का कहर जारी, आज मिले 155 नए केस, 54 लोकल के, 24 घंटे में 06 की मौत

हर जगह पुलिस ही गलत नही होती ! वायरल हुआ युवक की मौत से पहले का वीडियो, देखिये गांव वालों ने किस बेरहमी से पीटा…

Big Breaking Almora : कोरोना से महंत योगी सुंदरनाथ का निधन, तीन अन्य कोरोना पॉजिटिवों की भी मौत, शादी में आई महिला मिली कोरोना पॉजिटिव

कोरोना वायरस को मजाक समझने वाले या हल्के में लेने वालों के लिए यह ख़बर एक बड़ी सीख है।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments