बागेश्वर उत्तरायणी मेला में राजनीतिक दलों लगाए मंच

मंचों से एक—दूसरे पर जमकर किए गए प्रहार सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: बागेश्वर में मकर संक्रांति पर्व एवं उत्तरायणी मेले के मौके पर सरयू बगड़ ने…

मंचों से एक—दूसरे पर जमकर किए गए प्रहार

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: बागेश्वर में मकर संक्रांति पर्व एवं उत्तरायणी मेले के मौके पर सरयू बगड़ ने राजनीतिक दलों ने अपने अलग—अलग मंच लगाए और अपने—अपने दलों की तारीफ करते हुए एक—दूसरे पर जमकर व्यंग्य बाण छोड़े। बता दे की साल 1921 को उत्तरायणी मेले के दौरान कुली बेगार के रजिस्ट्ररो को सरयू बगड़ में प्रभावित कर कुली बेगार को खत्म किया था। इसी के चलते ये परंपरा आज भी जारी है।

मोदी राज में भारत की धमक अंतरराष्ट्रीय मंच पर: अजय

बागेश्वर: अल्मोड़ा संसदीय सीट के सांसद अजय टम्टा ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार में भारत की धमक अंतरराष्ट्रीय जगत में हुई है। जो लगातार बढ़ते जा रही है। आने वाले वर्ष 2030 तक भारत रक्षा क्षेत्र में विश्व में नम्बर एक स्थान पर होगा। विधायक सुरेश गड़िया ने कहा कि मोदी के सपनों को साकार करने के लिए उत्तराखंड सरकार द्वारा लगातार काम किया जा रहा है उत्तराखंड में लगातार अभूतपूर्व विकास कार्य हो रहे हैं। चमोली के जिला प्रभारी कुंदन परिहार व पूर्व जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि कांग्रेस शासन पूरी तरह से विफल था इसीलिए जनता ने दूसरी बार उन्हें सत्ता की कमान सौंपी है। पूर्व मंत्री बलवंत भौर्याल ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी प्रदेश के विकास कार्यों को उच्च शिखर पर ले जाने का काम करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण व संचालन महामंत्री घनश्याम जोशी व संजय परिहार ने किया। इस अवसर पर जिला प्रभारी वीरेंद्र वल्दिया, सुबोध लाल साह, विक्रम शाही, राम सिंह कोरंगा, दीपा आर्या जगदीश आर्य, गोविंद दानू हेमा बिंष्ट, प्रकाश साह, मनोज ओली, रघुवीर दफौटी, रवि करायत आदि मौजूद थे।

सरकारी सम्पत्ति बेचकर सरकार ने युवाओं को किया बेरोजगार: करन

मंचासीन कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन मेहरा व अन्य।

बागेश्वर: कांग्रेस के करन मेहरा ने कहा कि भाजपा ने देश की परिसम्पत्तियों को बेचकर युवाओं को बेरोजगार करने का काम किया है। रोजगार के नाम पर बेरोजगार युवाओं को पूरी तरह छल दिया गया है। उन्होंने बताया कि भाजपा के नेता केवल जनता को गुमराह करने का काम कर रहे हैं । धारचूला विधायक हरीश धामी ने कहा कि जिस तरीके से लगातार महंगाई बढ़ रही है पेपर लीक के मामले लगातार सामने आ रहे हैं इससे साफ पता चलता है कि भाजपा पूरी तरह से विफल हो चुकी है उन्होंने कहा कि जोशीमठ में हुए भू धसाव इसका ताजा उदाहरण है पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा ने सरकार पूरी तरह से उदासीन होकर कार्य कर रही है। युवाओं से उनका रोजगार छीना जा रहा है। विकास की कोई ठोस नीति नही है कहा कि विकास नियोजित ढंग से होना चाहिए। पूर्व विधायक रणजीत रावत ने कहा कि जो विकास कार्य कांग्रेस द्वारा किये गए थे वो आज ठंडे बस्ते में डाल दिये गए है। इससे पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष भगत डसीला ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रमों का संचालन गोपा धपोला ने किया। इस अवसर गीता रावल, गिरीश कोरंगा, रंजीत टम्टा,राजेन्द्र परिहार, बबलू नेगी, कवि जोशी, रमेश हरड़िया, लक्ष्मी धर्मसतु, सुनीता टम्टा, अर्जुन भट्ट, सुंदर मेहरा,देवेंद्र परिहार,ललित परिहार, केवल जोशी, सुनील भट्ट, आदि मौजूद थे।

भाजपा-कांग्रेस ने प्रदेश को बारी-बारी से लूटा: ऐरी

सभा की सम्बोधित करते उक्रांद नेता डीके जोशी।

बागेश्वर: उक्रांद के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस दोनों ने ही उत्तराखंड को बारी बारी से लूटने का काम किया है। जो राज्य आज शिखर पर होना चाहिए था वह भ्रष्टाचार के दलदल में डूब चुका है। भाजपा के नेता झूठ बोलने का काम करते हैं । उन्होंने राज्य के युवाओं को गर्त में धकेल दिया है। जनता को केवल महंगाई और भ्रष्टाचार करके मार दिया है उन्होंने कहा कि जब विकास कार्यों की बात आती है तो उसका श्रेय लेने के लिए दोनों चला गया जाते हैं जब कहीं कुछ गलत दिखता है तो दोनों उनसे पल्ला झाड़ लेते हैं दोनों दल जनता से झूठ बोलने का काम करते हैं। इस दौरान जिलाध्यक्ष मनोज जोशी, हीरा बल्लभ भट्ट, सुरेंद्र सिंह, भुवन काण्डपाल, बिपिन बिष्ट, खीम सिंह, रमेश कृषक, विनोद पांडेय आदि ने सबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट डीके जोशी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *