BageshwarUttarakhand

दु:खद : डिस ठीक करने छत पर चढ़े जवान की गिरकर दर्दनाक मौत


सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: थर्टी फर्स्ट की रात पुलिस महकमे के लिए बेहद दु:खद खबर लेकर आई। छत पर टीवी का डिस ठीक करते समय एक जवान गिर गया। इस घटना में उनके सिर में गंभीर चोट आई। तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, किंतु डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक जवान मूल रूप से अल्मोड़ा जनपद के मासी क्षेत्र के ग्राम तया सुरना निवासी था।

पुलिस लाइन मालता में तैनात 36 वर्षीय जवान आनंद सिंह बिष्ट पुत्र भगवत सिंह बिष्ट की छत से गिर कर दर्दनाक मौत हो गई है। वह थर्टी फर्स्ट की रात छत पर जाकर डिस ठीक कर रहे थे। उनका पैर डिस के वायर में उलझ गया और वह गिर गए। उनके सिर पर गंभीर चोट आ गई। जवान उन्हें तत्काल जिला अस्पताल लाए। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

यह खबर फैलते ही पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस अधीक्षक हिमांशु कुमार वर्मा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा और उसके बाद गांव भेजा जाएगा। उन्होंने घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। अल्मोड़ा जनपद के मासी क्षेत्र के गांव तया सुरना निवासी स्व. आनन्द सिंह बिष्ट पुत्र भगवत सिंह बिष्ट वर्ष 2007 बैच के भर्ती थे और वर्तमान में पुलिस लाइन जनपद बागेश्वर में नियुक्त थे।

आज आरक्षी के पार्थिव शरीर को पुलिस लाइन बागेश्वर में पुलिस अधीक्षक, पुलिस क्षेत्राधिकारियों व अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में सलामी गार्द द्वारा शोक सलामी दी गई। इसके बाद जवान का पार्थिव शरीर गांव भेजा गया।

पुलिस परिवार ने उनके असामयिक निधन पर गहरा दु:ख जताया और ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और शोक संतप्त परिवार को असहनीय दुख का सहन करने की शक्ति प्रदान करे।

  • जलना में सपनों की उड़ान कार्यक्रम, पुरुस्कार प्रदान करती खंड शिक्षा अधिकारी लमगड़ा प्रेमा बिष्ट

    जीवन में लक्ष्य का निर्धारण कर सफलता प्राप्त करें बच्चे : प्रेमा बिष्ट

  • रामनगर : 5 साल से फरार चल रहा ईनामी शाकिर हरियाणा से गिरफ्तार

    रामनगर : 5 साल से फरार चल रहा ईनामी शाकिर हरियाणा से गिरफ्तार

  • देहरादून हादसा : तेज रफ्तार मर्सिडीज कार प्लॉट में खड़ी मिली

    देहरादून हादसा : तेज रफ्तार मर्सिडीज कार प्लॉट में खड़ी मिली

  • बरेली में दिनदहाड़े चाचा-भतीजे की हत्या; हमलावरों ने रास्ते में रोका, पीठ-सीने में मारी 4 गोलियां

    बरेली में दिनदहाड़े चाचा-भतीजे की हत्या; हमलावरों ने रास्ते में रोका, पीठ-सीने में मारी 4 गोलियां


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Back to top button
किचन गार्डन में जरूर लगाएं ये पौधे, सेहत के लिए भी फायदेमंद Uttarakhand : 6 PCS अधिकारियों के तबादले शाहरूख खान की फिल्म डंकी 100 करोड़ के क्लब में शामिल हिमाचल में वर्षा, बर्फबारी होने से बढ़ी सर्दी Uttarakhand Job : UKSSSC ने निकाली 229 पदों पर भर्ती