HomeUttarakhandBageshwarBAGESHWER NEWS: जंगल की आग से लाखों की अल्टोकार खाक, घास के...

BAGESHWER NEWS: जंगल की आग से लाखों की अल्टोकार खाक, घास के दर्जनभर लूटे जलकर राख, जिले में वनाग्नि की घटनाओं की संख्या पहुंची 168

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर

बागेश्वर जिले के जंगलों में आग लगने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। वनाग्नि की चपेट में आने से एक ​व्यक्ति की गैराज में खड़ी अल्टो कार राख हो गई, जिससे उसे लाखों की चपत लग गई। इसके अलावा घास के चार लूठे खाक हो गए।
बागेश्वर जिले में अब तक वनाग्नि की 168 घटनाएं हो चुकी हैं, इनमें 242 हेक्टेयर वन क्षेत्र आग की भेंट चढ़ चुका है। इधर कांडा क्षेत्र के ग्राम कभाटा निवासी जीवन राम की कार वनाग्नि की चपेट में आ गई। पुलिस के मुताबिक जीवन राम की कार गांव के समीप ही बने गैराज में खड़ी थी। देर रात जंगल आग फैलते हुए गैरेज तक पहुंची और कार को आगोश में ले लिया। इस आग से चार घास के लूटे भी पूरी तरह आग में स्वाहा हो गए। दूसरी ओर गरुड़ विकासखण्ड के सेलकूना निवासी श्याम बहादुर के ग़ोशाले के पास मवेशियों के चारे के लिए रखे घास के 8 लूटे भी जंगल की आग की भेंट चढ़ गए। इन परिवारों के सम्मुख अब मवेशियों के चारे के संकट पैदा हो गया है। जिला पंचायत सदस्य रूपा कोरंगा ने प्रभावित परिवार को मुआवजे को लेकर जिला प्रशासन व वन विभाग जा ज्ञापन सौपा हैं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments