HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: भकुनखोला मैदान में कत्यूर महोत्सव होगा भव्य

बागेश्वर: भकुनखोला मैदान में कत्यूर महोत्सव होगा भव्य

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

👉 ​जिलाधिकारी अनुराधा ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा
👉 बैजनाथ में बना रेस्टोरेंट पर्यटन विभाग को​ मिलेगा

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: कत्यूर महोत्सव आगामी 20 दिसंबर से 22 दिसंबर तक आयोजित होगा। जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने बुधवार को महोत्सव स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। समय से आयोजन की व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री महोत्सव का शुभारंभ कर सकते हैं।

बुधवार को जिलाधिकारी अनुराधा पाल गरुड़ पहुंची। उन्होंने कत्यूर महोत्सव को भव्य और दिव्य बनाने की बात की। भकुन खोला मैदान पर तीन दिवसीय महोत्सव होगा। जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के करने की संभावना है। महोत्सव में विभागीय स्टाल लगाने के साथ ही विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। भव्य झांकियां निकाली जाएगी। बैजनाथ मंदिर में दीपदान और लेजर शो होगा। विभिन्न प्रतियोगिता के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।

जिलाधिकारी ने महोत्सव को भव्य व आकर्षक बनाए जाने पर बल दिया। कहा कि महोत्सव का उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कर सकते हैं। प्रोटोकाल के अनुसार सभी व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित करें। लोनिवि भकुनखोला मैदान का समतलीकरण करेगा। मंच निर्माण, बैरिकेडिंग और गोमती नदी पर अस्थायी पैदल पुल बनाएगा। आम जनता के आने-जाने के लिए सभी रास्तों की साफ-सफाई दुरुस्त रहेगी। विभागीय स्टाल भी लगाए जाएंगे। जिनमें एकरूपता का ध्यान रखा जाएगा। विद्युत विभाग के साथ ही उरेडा को उचित प्रकाश व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
रेस्टोरेंट होगा पर्यटन विभाग को हस्तांतरित

जिलाधिकारी ने बैजनाथ झील के पास बने रेस्टोरेंट का निरीक्षण कर जरूरी जानकारी ली। पर्यटन विभाग को हस्तांतरित करने की कार्रवाई के निर्देश दिए। रेस्टोरेंट का निर्माण ग्रामीण निर्माण विभाग ने किया है। इस दौरान ब्लाक प्रमुख हेमा बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य जर्नाजन लोहनी, मुख्य विकास अधिकारी आरसी तिवारी, परियोजना निदेशक शिल्पी पंत, जिला विकास अधिकारी संगीता आर्या, उपजिलाधिकारी मोनिका, पुलिस उपाधीक्षक अंकित कंडारी, इंद्र सिंह बिष्ट, तहसीलदार तितिक्षा जोशी आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments