HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म से रोष, एबीवीपी का पुतला फूंका

बागेश्वर: छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म से रोष, एबीवीपी का पुतला फूंका

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का पुतला दहन किया। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने जोधपुर में छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना का पुरजोर विरोध किया।

संगठन से जुड़े छात्र शुक्रवार को कैंपस में एकत्रित हुए और सभा की। सभा में वक्ताओं ने आरोपल लगाया कि परिषद के नेता एवं कार्यकर्ताओं ने जोधपुर में छात्रा के साथ सामुहिक दुष्कर्म किया। इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने कहा कि भाजपा और उनसे जुड़े संगठनों के द्वारा हमेशा महिलाओं का उत्पीड़न किया जाता है। उन्होंने दोषी कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस मौके जिला प्रभारी कमलेश गड़िया, विवि प्रतिनिधि पंकज कुमार, सागर जोशी, राहुल बाराकोटी, पंकज कुमार, नीरज जोशी, कमल गढ़िया, मनीष कुमार, हिमांशु जोशी, संजय कुमार आदि लोग मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments