HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: वेतन भुगतान व राजकीयकरण को लेकर आंदोलन पर अडिग निगम...

Bageshwar News: वेतन भुगतान व राजकीयकरण को लेकर आंदोलन पर अडिग निगम कार्मिक

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
कोषागार से वेतन का भुगतान एवं पेयजल निगम का राजकीयकरण कराने की मांग को लेकर पेयजल निगम के कर्मचारियों ने आंदोलन शुरु कर दिया है। कर्मचारियों ने कार्यालय परिसर में धरना देकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

दो माह से रुके वेतन का जल्द भुगतान करने और अन्य समस्याओं का त्वरित निदान करने की मांग की।पेजयल निगम कर्मचारी लंबे समय से कोषागार से वेतन का भुगतान करने और निगम का राजकीयकरण करने की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें समय पर वेतन का भुगतान नहीं किया जाता है। कई बार पांच से छह महीने तक बिना वेतन के गुजारा करना पड़ता है। जिसके कारण घर का खर्चा चलाना मुश्किल हो रहा है। कर्मचारियों ने कहा कि अगर जल्द सभी मांगों को पूरा नहीं किया गया, तो आंदोलन को तेज किया जाएगा। धरने में अधिशासी अभियंता वीके रवि, विशन रौतेला, शंकर सिंह राणा, जितेंद्र सिंह, मीनू, बबीता पंत, जय शंकर, सीएस कर्नाटक, पूरन पांडेय, मनोज खड़का, चन्दन दानू, भोजराज पंत, नरेंद्र धामी आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments