HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर जनपद में धूमधाम से मनाया राज्य स्थापना दिवस

बागेश्वर जनपद में धूमधाम से मनाया राज्य स्थापना दिवस

✍️ राज्य के लिए बलिदान देने वाले शहीदों को किया नमन

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। जनपद में 25वें राज्य स्थापना दिवस को सादगी के साथ मनाया गया। विद्यालयों व शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रातः शहर में प्रभात फेरी निकाली गई। जिला मुख्यालय, तहसील औऱ ब्लाक स्तर पर शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला मुख्यालय स्थित शहीद स्मारक में दर्जा राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट, अध्यक्ष जिला पंचायत बसंती देव, विधायक पार्वती दास, जिलाध्यक्ष भाजपा इंद्र सिंह फर्स्वाण, ब्लॉक प्रमुख पुष्पा देवी, डीएम आशीष भटगांई, एसपी चंद्र शेखर घोडके, सीडीओ आरसी तिवारी, एडीएम एनएस नबियाल, एसडीएम मोनिका, दलीप सिंह खेतवाल, इंद्र सिंह परिहार एवं राज्य आंदोलनकारियों ने शहीद राज्य आंदोलनकारियों के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर महात्मा गांधी जी की नव निर्मित मूर्ति का भी अनावरण किया गया। उत्तराखंड राज्य की स्थापना दिवस के अवसर पर बागेश्वर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संदेश सीधे प्रसारण के माध्यम से सुना गया।

नुमाईश खेत में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दर्जा राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट ने सर्वप्रथम शहीद राज्य आंदोलनकारियों को नमन किया और अपने संबोधन में कहा कि मातृशक्ति, नौजवान औऱ बुजुर्गों ने मिलकर उत्तराखंड की कल्पना की थी, उसी के बदौलत आज हम 25वां राज्य स्थापना दिवस मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने यह दशक उत्तराखंड का दशक बताया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की तरक्की के लिए अभी काफी कुछ काम करने की आवश्यकता है। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं और जिले के सतत विकास के लिए संचालित सरकार की योजनाओं एवं गत एक वर्ष की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।

कपकोट विधायक सुरेश गड़िया ने कहा कि आंदोलन और कठिनाई के बाद प्रदेश मिला है। उन्होंने कहा कि राज्य के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीदों को आज याद करने का दिन है। बागेश्वर विधायक पार्वती दास एवं ब्लाक प्रमुख कपकोट ने शहीद राज्य आंदोलनकारियों को नमन करते हुए उनके संघर्ष और बलिदान पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष जिला पंचायत बसन्ती देव ने अपने सम्बोधन में जनपदवासियों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम स्थल में विभिन्न विभागों ने अपने स्टाल लगाए। इस मौके पर नुमाईश खेत में बॉलीबाल प्रतियोगिता का भी शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर राज्य आन्दोलनकारी गोविंद सिंह भंडारी, रमेश चंद्र पांडे, लीलाधर पांडे, खिलानंद जोशी, भुवन चंद्र कांडपाल, मोहन सिंह, खेम सिंह, हेमचंद पन्त, पूरन सिंह रावत, दान सिंह, मंगल सिंह, धर्म सिंह, राजेंद्र सिंह, गोविंद सिंह, धर्मानंद जोशी, दिनेश सिंह बिष्ट, उमा बिष्ट, गंगा सिंह पांगती, त्रिलोक सिंह, बाला दत्त जोशी, भगवान सिंह टंगड़िया, मनजीत सिंह, भोपाल सिंह धपोला, राजेश कुमार आदि को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांग कमला देवी, दर्शन सिंह नगरकोटी, रविंद्र सिंह, किरन देवी, चांदनी, जीवन लाल, मीना देवी, गौरव चंदेल, मंगला देवी व डुंगर सिंह को जीवन सहायक उपकरण दिए गए। साथ ही कृषि विभाग के प्रगतिशील किसान दान सिंह व अनिल कुमार एवं उद्यान विभाग प्रगतिशील कृषक दीपा व मनोज सिंह कोरंगा को सम्मानित किया गया।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments