ब्रेकिंग न्यूज: क्रिकेट पर सट्टा लगाते एक रंगेहाथों दबोचा, 37,650 रुपये की नगदी बरामद

0

सीएनई रिपोर्टर, पिथौरागढ़
कोतवाली पिथौरागढ़ के प्रभारी निरीक्षक रमेश तनवार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एक व्यक्ति को क्रिकेट पर सट्टा लगाते गिरफ्तार कर लिया। साथ की मौके से 37,650 रुपये की धनराशि और सट्टा सामग्री बरामद की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी आशु सार्की पुत्र स्व. जीवन सार्की, निवासी गांधीनगर, पुराना बाजार पिथौरागढ़ अपनी केमो स्टेशन के समीप पीएनबी रोड में स्थित अपनी दुकान में आईपीएल को लेकर सट्टा लगा रहा था। पुलिस ने उसे रंगेहाथों पकड़ लिया। मौके से 37,650 रुपये की नगदी तथा सट्टा पर्चियां आदि बरामद की। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करते हुए उसके खिलाफ थाना कोतवाली पिथौरागढ़ में जुआ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया है। इस मामले पर आरोपी से विस्तृत पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसआइ जावेद हसन, कांस्टेबिल जगदीश चंद्र व दिनेश जोशी शामिल थे।


ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS