HomeBreaking Newsबेतालघाट : घास काटने गई महिला पर झपटा तेंदुआ, दहशत

बेतालघाट : घास काटने गई महिला पर झपटा तेंदुआ, दहशत

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, गरमपानी । घर के पास ही घाट काटने गई एक महिला पर घात लगाकर बैठा तेंदुआ अचानक झपट पड़ा। अन्य महिलाओं द्वारा शोर मचाने पर तेंदुआ उसे छोड़कर भाग गया। घायल महिला को निकटवर्ती स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बेतालघाट ब्लाक के गांव रिखोली के तोक भड़किला में गत शाम घर के कुछ दूरी पर घास काट रही कमला देवी (45 वर्ष) पत्नी रुप सिंह पर घात लगाए तेंदुए ने हमला कर दिया। जिससे उनके हाथ पर गहरी चोट आ गई।

इस बीच आस—पास घास काट रही अन्य महिलाओं के शोर मचाने पर तेंदुआ जंगल की तरफ भाग गया। घायल महिला को ग्रामीणों की मदद से सीएचसी बेतालघाट ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद कमला देवी को छुट्टी दे दी। इधर ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments