HomeBreaking Newsबेतालघाट ब्रेकिंग : बेल्टा में गुलदार ने किया आबादी का रूख, दहशत...

बेतालघाट ब्रेकिंग : बेल्टा में गुलदार ने किया आबादी का रूख, दहशत में ग्रामीण

ADVERTISEMENTS

✒️ कई पालतू मवेशियों को बना चुका शिकार, वन विभाग से मदद की गुहार

सीएनई रिपोर्टर, गरमपानी/बेतालघाट। बेल्टा गांव में गुलदार के आतंक से नागरिक खासे परेशान और दहशत में हैं। यहां कई मवेशियों को शिकार बनाने के बाद इसने आबादी वाले इलाकों की ओर रूख कर दिया है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार की दहशत से निजात दिलाने के लिए पिंजरा लगाने की गुहार लगाई है।

उल्लेखनीय है कि बेतालघाट के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में मवेशीखोर गुलदार (तेंदुवे) की लंबे समय से आवाजाही बनी हुई है। खास तौर पर बेतालघाट-रामनगर मोटर मार्ग में स्थित बनकोट गांव के बेल्टा तोक में इसने आबादी की ओर रूख कर दिया है। यह बीते कुछ दिनों में कई पालतू मवेशियों को अपना शिकार बना चुका है, जिससे पशु पालकों को काफी आर्थिक हानी उठानी पड़ी है।

ग्रामीणों का कहना है कि कुछ माह पहले ही गुलदार ने क्षेत्र में घास काट रही एक महिला पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इसके बाद अब बेल्टा तोक में गुलदार की आवाजाही बड़ने से लोग दहशत में आ चुके हैं। स्थानीय निवासी सोबन सिंह रावत, गणेश रावत, बची राम, देव राम, जगदीश राम आदि का कहना है कि वन विभाग को सूचना दिए जाने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि यदि हाल यही रहा तो कभी भी कोई बड़ी घटना क्षेत्र में घट सकती है।

उत्तराखंड बोर्ड में अब 80 नंबर की परीक्षा, बदला प्रश्नपत्रों का पैटर्न
ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments