HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: श्रेष्ठ बने हेड ब्वाय और हितैषी हेड गर्ल

बागेश्वर: श्रेष्ठ बने हेड ब्वाय और हितैषी हेड गर्ल

ADVERTISEMENTSAd

✍🏻 सेंट एडम्स पब्लिक स्कूल अयारतोली में छात्र संगठन का चुनाव

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: जिले के गरुड़ ब्लाक अंतर्गत सेंट एडम्स पब्लिक स्कूल परिसर अयारतोली में छात्र संगठन का चुनाव किया गया। जिसमें श्रेष्ठ गोस्वामी हेड ब्वाय तथा हितैषी हेड गर्ल चुनी गई। विद्यालय में अनुशासन बेहतर बनाने के लिए नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने शपथ ली।

बुधवार को विद्यालय परिसर पर प्रार्थना सभा के बाद चुनाव प्रक्रिया आरंभ हुई। ईशा गोस्वामी, कृष्णा सिंह बिष्ट को अनुशासन समन्वयक, वैभव जोशी, खुशी खेतवाल स्पोर्ट्स कैप्टन, नकुल फर्स्वाण, प्ररेणा आर्या कल्चरल कैप्टन, देवांग आले, नितिका बिष्ट उप कल्चरल कैंप्टन, आरिश मंसूरी खेल सामग्री प्रभारी जबकि रचित दुबे, शेफाली कोरंगा इंग्लिश स्पीकिंग समन्वयक निर्वाचित किए गए। प्रबंधक जावेद सिद्दकी ने संसदीय तथा लोकतांत्रितक व्यवस्था पर प्रकाश डाला। इस दौरान प्राचार्य रजिया सिद्दकी, केएन जोशी, मुर्सिल सिद्दकी, राहुल बोरा, अब्दुल शाहिद, पंकज बुटोला, दिनेश रौतेला, चंदन गोस्वामी, मंजू जोशी, भावना जोशी, एकता भट्ट, गीता जोशी, आरती कोहली, नीलम जोशी आदि के मार्ग दर्शन में निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न हुई।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments