HomeUttarakhandAlmoraबीडीसी सदस्य पंकज कुमार ने जीआईसी जसकोट को प्रदान किये 02 कम्प्यूटर

बीडीसी सदस्य पंकज कुमार ने जीआईसी जसकोट को प्रदान किये 02 कम्प्यूटर

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

राजकीय इंटर कालेज जसकोट में हुए कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य मल्ली चौनली, उज्यौला पंकज कुमार ने विद्यार्थियों के शिक्षण हेतु 15 अगस्त को दो कम्प्यूटर सेट प्रदान किये। उन्होंने बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए कामना करते हुए भविष्य में भी हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

उल्लेखनीय है कि बीडीसी सदस्य पंकज कुमार पुत्र शिवराम, ग्राम उज्यौला, भटखोला, अल्मोड़ा ​विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहते हैं। जन हित में वह सदैव तत्पर रहा करते हैं। अपने व्यवहार के चलते क्षेत्र में वह काफी लोकप्रिय हैं। गत दिवस राजकीय इंटर कालेज जसकोट में हुए समारोह के दौरान उन्होंने बच्चों के शिक्षण हेतु अपनी तरफ से दो कम्प्यूटर सेट विद्यालय को प्रदान किये। जिस पर विद्यालय के समस्त शिक्षकों व विद्यार्थियों ने उनका आभार जताया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भविष्य में भी वह विद्यालयों को हर संभव मदद करते रहेंगे। विद्यालय स्टॉफ ने उनका हार्दिक आभार जताया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments