HomeBreaking NewsBig Breaking : बीडी सिंह बने चार धाम यात्रा में सीएम के...

Big Breaking : बीडी सिंह बने चार धाम यात्रा में सीएम के सलाहकार

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
BD Singh became CM's advisor in Char Dham Yatra

सीएनई रिपोर्टर, देहरादून। उत्तराखंड शासन ने भारतीय वन विभाग से सेवानिवृत्त बीडी सिंह को बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सहालकार नियुक्त किया है।

उत्तराखंड शासन संस्कृति, धर्म, तीर्थाटन प्रबंधन एवं धार्मिक मेला अनुभाग के सचिव ​हरिचंद्र सेमवाल की ओर से इसका आदेश पत्र जारी किया गया है।

कार्यालय आदेश में कहा गया है कि भारतीय वन सेवा से रिटायर्ड बीडी सिंह हाल निवासी इंदिरा एनक्लेव देहरादून को मुख्यमंत्री का अवैतनिक सलाहकार नियुक्त किया जाता है। वे श्री बद्रीनाथ—केदारनाथ मंदिर समिति में मुख्यमंत्री के सलाहकार के रूप में कार्यभार ग्रहण करेंगे।

बीडी सिंह के पास य​ह दायित्व सीएम की स्वेच्छा अथवा कार्यकाल तक जारी रहेगा। बद्रीनाथ—केदारनाथ मंदिर समिति द्वारा बीडी सिंह को सलाहकार के पद पर रहने की अवधि में उनके दैनिक कार्यों हेतु कार्यालय कक्ष एवं वाहन सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी।

सीएम धामी ने लागू की नई आबकारी नीति

यहां देखिये कार्यालय आदेश —

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments