HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: बसंती देव ने संभाला प्रशासक का ​दायित्व, सरकार का आभार जताया

बागेश्वर: बसंती देव ने संभाला प्रशासक का ​दायित्व, सरकार का आभार जताया

ADVERTISEMENTS

✍️ ग्राम प्रधान संगठन ने बताया सौतेला व्यवहार, मांगा प्रशासक का दायित्व

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: बागेश्वर में जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव ने जिला पंचायत अध्यक्ष के बाद अब जिला पंचायत में प्रशासक का कार्यभार संभाल लिया है। सोमवार को पदभार संभालने के बाद उन्होंने प्रेसवार्ता कर सरकार का आभार जताया। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार जनहित में फैसले ले रही है।

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा नियमों के तहत जिला पंचायत अध्यक्ष को प्रशासक नियुक्त किया है, लेकिन विपक्ष इसे जबरन मुद्दा बना रहा है, जबकि पंचायती राज विधेयक में स्पष्ट नियम है। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा जिला पंचायत के हित में विगत पांच साल के कार्यकाल में काफी काम किए हैं। जिनको आगे बढ़ाने का कार्य किया जाएगा। सरकार के फैसले का सभी प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य भी स्वागत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष सरकार के हर फैसले की निंदा करता आ रहा है। विपक्ष को जनता के हित अहित की कोई चिंता नहीं है। देव ने कहा कि उनका मानना है कि क्षेत्र पंचायत और प्रधानों को भी उनके पद पर प्रशासक के तौर पर जिम्मेदारी मिलनी चाहिए थी, लेकिन एक्ट में केवल जिला पंचायत का ही नियम होने के कारण अन्य जगह सरकार चाहकर भी नहीं कर पाई है। उन्होंने कहा कि जितना भी समय उनको मिला है उतने समय वह जानता के हित में फैसले लेकर अधिक से अधिक विकास कार्य करेंगी। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य नवीन नमन, गोपाल किरमोलिया आदि मौजूद रहे।
ग्राम प्रधान संगठन ने बताया सौतेला व्यवहार, मांगा प्रशासक का दायित्व

गरुड़: जिला पंचायतों में जिला पंचायत अध्यक्षों को ही प्रशासक बनाने पर ग्राम प्रधान संगठन में तीव्र आक्रोश व्यक्त किया है। प्रधानों ने कहा कि इसी तर्ज पर ब्लाक प्रमुख व ग्राम प्रधानों को भी प्रशासक बनाया जाना चाहिए था। चेतावनी देते हुए कहा कि उनकी मांग नहीं मानी गई तो वे 05 दिसंबर को देहरादून कूच कर प्रदेश व्यापी आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस आशय का ज्ञापन प्रधान संगठन ने बीडीओ रमेश सिंह बिष्ट के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री को भेजा है। ग्राम प्रधान संगठन के ब्लाक अध्यक्ष रविशंकर बिष्ट के नेतृत्व में आक्रोशित ग्राम प्रधान विकासखंड मुख्यालय आ धमके और बीडीओ को ज्ञापन सौंपा। मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में प्रधानों ने कहा कि केवल जिपं अध्यक्षों को प्रशासक बनाकर सरकार ने उनके साथ सौतेला व्यवहार किया है। सरकार के इस निर्णय से प्रदेश के ब्लाक प्रमुख, जिपंस व ग्राम प्रधान बेहद नाराज हैं। उन्होंने कहा कि एक देश, एक विधान, एक निशान की बात करने वाली भाजपा की सरकारें प्रदेश में एक ही पंचायत में दो विधान लागू कर रही है। ज्ञापन देने वालों में ग्राम प्रधान संगठन के उपाध्यक्ष गोपाल राम, सुशीला बिष्ट, चंपा आर्या, बलवंत अल्मिया, सुरेश जोशी, महिपाल राम आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments