HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा न्यूजः क्रिकेट लीग के फाइनल में बल्टा विजयी, पूर्व दर्जा मंत्री...

अल्मोड़ा न्यूजः क्रिकेट लीग के फाइनल में बल्टा विजयी, पूर्व दर्जा मंत्री कर्नाटक ने बांटे पुरस्कार

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
विकासखंड हवालबाग अंतर्गत ग्राम पंचायत बल्टा में जय माता दी क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित स्व. लक्ष्मण सिंह मेहता चैलेंज कप 2020-21 टूर्नामेंट का फाइनल मैच बल्टा ने जीता। मुकाबले का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने किया और समापन कार्यक्रम में श्री कर्नाटक ने पुरस्कार बांटे।
फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुये मेजबान बल्टा ने निर्धारित 15 ओवरों में गौरव के शानदार 34 गेंदों में 68 रन तथा योगी के 7 बाल में 21 रनों की तेज पारी की बदौलत 150 रनों का लक्ष्य विपक्षी टीम छाना के सामने रखा। इसके जवाब में छाना की पूरी टीम मात्र 8 ओवरों में 51 रन बनाकर आल आउट हो गयी।
मैन ऑफ द मैच मनोज ने मात्र 2 ओवरों में 8 रन देकर 5 विकेट लेकर फाइनल मुकाबले को एकतरफा कर दिया। समापन कार्यक्रम में मुख्य अथिति बिट्टू कर्नाटक ने युवाओं व खिलाड़ियों को नशे से नुकसान से अवगत कराते हुए इससे बचने की अपील की। साथ ही खेलों में रुचि लेने और अनुशासित रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कार बांटे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के साथ पूर्व ब्लाक प्रमुख भैंसियाछाना हरीश बनौला, आधार मटेला के ग्राम प्रधान गौरव कांडपाल, रोहित शैली, हेम जोशी, देवेंद्र प्रसाद कर्नाटक, गिरीश सिंह बिष्ट, संजय वाल्मीकि, अजय बिष्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य आनंद सिंह बिष्ट एवं आयोजक मंडल की ओर से सरपंच सुरेश मेहता, पूर्व प्रधान अर्जुन सिंह मेहता, पूर्व प्रधान गंगा सिंह बिष्ट, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य बलवंत सिंह मेहता, पूर्व उप प्रधान पूरन सिंह मेहता, पूर्व उप प्रधान भगवत बिष्ट,राहुल जोशी, नीरज तिवारी, बहादुर सिंह मेहता, पूरन सिंह, बसंत सिंह मेहता, संजय सिंह मेहता, बलवंत सिंह, मोहन सिंह मेहता, प्रताप सिंह मेहता, कुंदन सिंह, गौरव सिंह, सुंदर सिंह, सूरज सिंह, अभिषेक बिष्ट, मनोज मेहता,अंकित मेहता, अक्षय मेहता, आशीष मेहता समेत कई खेल प्रेमी व दर्शक उपस्थित थे। फाइनल मैच में अंपायर की भूमिका में पूर्व क्रिकेटर पूरन सिंह मेहता व विजेंद्र बिष्ट, स्कोरर भरत मेहता तथा आकर्षक कॉमेंट्री व कार्यक्रम का संचालन दीपक मेहता द्वारा किया गया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments