HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : बजरंग दल ने मनाया पर्यावरण दिवस, विभिन्न क्षेत्रों में पौधारोपण...

अल्मोड़ा : बजरंग दल ने मनाया पर्यावरण दिवस, विभिन्न क्षेत्रों में पौधारोपण व स्वच्छता कार्यक्रम

ADVERTISEMENTSAd

अल्मोड़ा। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर बजरंग दल ने विशेष कार्यक्रम के जरिये पर्यावरण जागरूकता अभियान चलाया। इस मौके पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं द्वारा संपूर्ण जनपद में पौधारोपण व स्वच्छता कार्यों का संचालन किया गया। अलग—अलग क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं द्वारा पौधारोपण किया गया। इस अभियान में बजरंग दल अल्मोड़ा के जिला संयोजक संजय भट्ट, जिला मंत्री विश्व हिंदू परिषद प्रकाश लोहनी, जिला सह मंत्री मुकेश बिष्ट, अभिषेक पाण्डेय, पारस काणडपाल, संतोष, चन्द्रशेखर उपाध्याय, कैलाश आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments