HomeUttarakhandBageshwarउपलब्धिः बागेश्वर के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता उमेश जोशी राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए...

उपलब्धिः बागेश्वर के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता उमेश जोशी राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयनित

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता व ग्रामीण उत्थान समिति के संस्थापक उमेश जोशी को उनके चालीस वर्षो के दौरान सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिये राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर विभिन्न संगठनों ने उन्हें बधाई दी है।

वर्थ वैलनेस ऑनलाइन के संस्थापक मानसी वाजपेयी ने श्री जोशी को भेजे पत्र में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रो में कार्य करने के लिए संस्था पूरे देश में सर्वे करवाती है। जिसमें विभिन्न पहलुओं पर जानकारी प्राप्त कर पुरस्कार के लिए चयन किया जाता है। इस वर्ष का पुरस्कार कपकोट सहित उत्तराखंड के सुदूर गांवों में महिला शिक्षा, महिला स्वास्थ्य, पंचायती राज, नशे, सहित विभिन्न गतिविधियों में सक्रियता से कार्य करने के लिए ग्रामीण उत्थान समिति के उमेश जोशी का चयन किया गया। जिन्हें यह पुरस्कार दिल्ली में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में दिया जाएगा। श्री जोशी की इस उपलब्धि पर प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री चन्दन राम दास, विधायक सुरेश गड़िया, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, पूर्व मंत्री बलवंत भौर्याल, शेर सिंह गड़िया, जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, प्रमुख गोविंद दानू, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, विक्रम शाही, दीपा आर्य, राम सिंह कोरंगा आदि ने बधाई दी है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments