बागेश्वर : तूल पकड़ा डेढ़ साल के मासूम की मौत का मामला

0
डॉ. अंकित कुमार को सीएमओ कार्यालय में अटैच किए जाने पर प्रदर्शन करते चिकित्सक
डॉ. अंकित कुमार को सीएमओ कार्यालय में अटैच किए जाने पर प्रदर्शन करते चिकित्सक

डॉक्टर पर कार्रवाई पर भड़का चिकित्सा संगठन, आंदोलन की चेतावनी

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। बागेश्वर में ग्वालदम निवासी सैनिक के डेढ़ साल के बच्चे की मौत का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। डीजी हेल्थ द्वारा बच्चे की इलाज में लापरवाही बरतने के मामले में बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अंकित कुमार को सीएमओ कार्यालय में अटैच किया गया है, जिसका चिकित्सा संगठन ने विरोध जताया है। उन्होंन काला फीता बांधकर विरोध जताया। कहा कि यदि तीन दिन के भीतर अंकित को अस्पताल नहीं भेजा तो वह ओपीडी का बहिष्कार करेंगे। इसकी सारी जिम्मेदारी डीजी हेल्थ व सरकार की होगी।


ADVERTISEMENTS

संगठन के जिलाध्यक्ष गिरजा शंकर जोशी के नेतृत्व में चिकित्सकों ने काला फीता बांधकर जिला अस्पताल के बाद नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। जोशी ने कहा कि सीएमओ और सीएमएस की जांच में चिकित्सक निर्दोष पाए गए हैं। उसके बाद डीजी हेल्थ द्वारा एक तरफा कार्रवाई करते हुए बच्चा रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अंकित कुमार को सीएमओ कार्यालय अटैच किया है।

CNE SPECIAL एक रहस्य, जो 89 साल बाद भी कायम है
अंतरराष्ट्रीय विशेष रिपोर्ट

Amelia Earhart Mystery: 9 लाख डॉलर खर्च, पांच दिन का समुद्री सफर और अंत में निकला पेड़ों का ढेर!

उपग्रह तस्वीरों में दिखा था विमान जैसा रहस्यमयी सुराग। जांच में क्या निकला? जानिए दुनिया की सबसे चर्चित विमानन गुत्थियों में से एक की पूरी कहानी।

पूरी खबर पढ़ें

उन्होंने कहा डॉक्टरों पर इस तरीके के बिना वजह की कार्रवाई से चिकित्सकों का मनोबल टूटता है, जिसका वह विरोध करते हैं। समस्त डॉक्टरों का कहना है की जल्द ही डॉ अंकित को अस्पताल में उनकी तैनाती नहीं की गई तो तीन दिन बाद समस्त चिकित्सकों द्वारा ओपीडी का बहिष्कार किया जाएगा। उनको इस मांग को नहीं माने जाने पर इसे राष्ट्रीय स्तर का आंदोलन बनाया जाएगा।

डॉक्टरों के इस आंदोलन को सीएमएस डॉ. तपन शर्मा ने भी उनको समर्थन दिया है। इस मौके पर डॉ. चंद्र मोहन भैसोड़ा, डॉ. राजीव उपाध्याय, डॉ. कल्पना, डॉ. देवी दत्त शुक्ला, डॉ. गायत्री पांगती, डॉ. प्रीति यादव, डॉ. विदित पांडे, डॉ मोनिका पूरी, डॉ. रीमा उपाध्याय सहित अन्य डॉक्टर मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS