HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर : सड़क के बीचों-बीच गिरा पेड़, यातायात बाधित, विद्युतापूर्ति ठप

बागेश्वर : सड़क के बीचों-बीच गिरा पेड़, यातायात बाधित, विद्युतापूर्ति ठप

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर | बागेश्वर-बैजनाथ में हरिद्वार छीना के पास एक पेड़ अचानक सड़क के बीचों बीच गिर गया। जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। साथ क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति भी बाधित हो गयी है। घटना की सूचना मिलते ही फायर टीम बैजनाथ ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया।

रेस्क्यू टीम ने वुडन कट्टर की मदद से पेड़ को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर सड़क से हटाया और यातायात को पुनः सुचारु किया। इस घटना में UK-02TA2265 स्विफ्ट टैक्सी का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया और त्रिलोक सिंह नामक व्यक्ति की बाउंड्री वाल, सोलर प्लेट और छत को भी नुकसान पहुंचा। पेड़ गिरने से पास से गुजर रही विद्युत लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गयी। जिस कारण क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति भी ठप हो गई है।।

इस दौरान 112 की टीम भी यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करने में मदद की। फायर टीम की त्वरित कार्रवाई से सड़क मार्ग पर यातायात को जल्द ही बहाल कर दिया गया, जिससे लोगों को राहत मिली। इधर सहायक अभियंता विद्युत आनंद खोलिया ने बताया कि विद्युत व्यवस्था शीघ्र बहाल कर दी जायेगी।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments