किरायेदार सत्यापन नहीं करवाने वालों पर ठोका जुर्माना
ADVERTISEMENTS
16 पर कार्रवाई, तीन पर 10—10 हजार के कोर्ट चालान
सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर।। कोतवाली नगर क्षेत्र में सत्यापन चेकिंग अभियान जारी है। इस दौरान 16 व्यक्तियों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई। तीन मकान मालिकों का दस-दस हज़ार का चालान किया गया। पुलिस की सख्ती के चलते उन मकान मालिकों में हड़कंप मचा हुआ है जो बगैर सत्यापन के किरायेदार रख रहे हैं।
पुलिस अधीक्षक अजय साह के नेतृत्व में कौलवाल कैलाश सिंह नेगी व पुलिस टीम ने नदीगांव क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाया। अभियान के दौरान किरायेदारों, श्रमिकों का सत्यापन न कराने पर कुल 16 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 52 (3) /83 उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की। साथ ही, 83 पुलिस अधिनियम के अंतर्गत तीन मकान मालिकों द्वारा किरायेदारों का सत्यापन न कराए जाने पर उनके विरुद्ध चालानी कार्रवाई की। उनसे 10-10 हज़ार रुपये का कोर्ट चालान किया है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।