HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर : नौ सूत्रीय मांगों को लेकर रजिस्ट्रार कानूनगो की हड़ताल जारी

बागेश्वर : नौ सूत्रीय मांगों को लेकर रजिस्ट्रार कानूनगो की हड़ताल जारी

ADVERTISEMENTSAd

बागेश्वर। रजिस्ट्रार कानूनगो नौ सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। जिसके कारण भूमि खरीद-फरोख्त आदि भी प्रभावित हो गया है। लोगों भूमि संबंधित कार्यों के निस्तारण के लिए तहसील के चक्कर काट रहे हैं। हड़ताल के कारण उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ रहा है। कानूनगो ने भी मांगें पूरी होने तक कार्यबहिष्कार जारी रखने की चेतावनी दी है।

गुरुवार को बागेश्वर, गरुड़, कपकोट तहसीलों में तैनात कानूनगो ने तहसील परिसरों पर धरना दिया। आयोजित सभा में कहा कि उनकी मांगों को लेकर सरकार कतई संवेदनशील नहीं है। भूलेख अधिकारी के पदों पर पदोन्नति नहीं हो रही है। न्यायसंगत कोटा निर्धारित नहीं किया जा रहा है। आरके के पदों का पुनर्गठन नहीं हो सका है। संभाग में अनुसवेकों की तैनाती नहीं की जा रही है।

जिसके कारण अनुसेवक का काम भी उन्हें करने पड़ रहे हैं। कंप्यूटर प्रशिक्षितों की तैनाती नहीं होने से महत्वपूर्ण कार्यों का समय पर निस्तारण नहीं हो पा रहा है। वहीं, हड़ताल के चलते लोगों को खाता-खतौनी आदि भी नही मिल पा रहे हैं। जिससे भूमि खरीद भी प्रभावित हो गई है। इस दौरान दयाल गिरी गोस्वामी, नंदन सिंह मटियानी, संजय मुनगली, शिव दत्त तिवारी आदि मौजूद थे।

उत्तराखंड में आज कोरोना के 17 नए मामले, जानें जिलेवार ताजा आंकड़े

बड़ी खबर : भारत तक पहुंचा ओमिक्रॉन वैरिएंट, कर्नाटक में मिले 2 लोग पॉजिटिव

अल्मोड़ा—हल्द्वानी एनएच : सड़क पर गड्डे या गड्डों में बना दी है सड़क !

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments