HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर : NDRF कपकोट टीम ने सिखाए आपदाओं से निपटने के गुर

बागेश्वर : NDRF कपकोट टीम ने सिखाए आपदाओं से निपटने के गुर

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। एनडीआरएफ टीम कपकोट द्वारा बालिका इंटर कॉलेज ऐठाण, जनता इंटर कॉलेज फरसाली और राजकीय इंटर कॉलेज तिलाड़ी में आपदा बचाव का प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें विद्यालय के बच्चों एवं शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।

एसआई (दूरसंचार) दिग्विजय सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुआ कहा कि कपकोट क्षेत्र आपदा की दृष्टि से संवेदनशील है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को आपदा से बचाव के लिए प्रशिक्षित होना जरूरी है।

कमाण्डेन्ट सुदेश कुमार दराल ने बताया कि 15वीं वाहिनी राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के तत्वाधान में स्कूल सेफ्टी प्रोग्राम (SSP) के अन्तर्गत आपदाओं से निपटने के लिए कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों के साथ-साथ सभी शिक्षकों शिक्षिकाओं और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जो आने वाले समय में खुद की सुरक्षा के लिए लाभदायक तो होगा ही साथ ही आपदा के समय अन्य प्रभावितो को बचाने में भी सहायक होगा।

इस दौरान ओवरव्यू ऑफ एन०डी०आर०एफ० रोल और रिस्पॉसिविलिटी ऑफ एन०डी०आर०एफ० हृदयघात होने पर उपाय (CPR), गला चोक होने पर उपाय (FBAO), ब्लीडीग कंट्रोल इमरजेंसी नॉन इमरजेंसी मूव इम्प्रोवाइज तरीके से स्टैचर तैयार करना, फायर इमरजेंसी तथा भूकम्प के दौरान क्या करें क्या ना करे, कर के दिखाया गया और इम्प्रोवाइज फ्लोटिंग डिवाइस के बारे में भी प्रदर्शन दिखाया गया। जिसमें स्कूल की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया एवं टीम द्वारा भविष्य में आने वाली किसी भी प्रकार की इमरजेंसी से निपटने के लिए छात्र-छात्राओं को नये तरीके व गुर सीखाने का प्रयास किया गया।

इस अवसर पर प्रधानाचार्या हेमा शंकर, जनता इण्टर कॉलेज फरसाली के प्रधानाचार्य सुनील पाण्डेय, रा इं कॉलेज तिलाड़ी के प्रधानाचार्य मोहन राम सहित विद्यालय के शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments