HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर नगर व्यापार मंडल ने मनाया स्थापना दिवस

बागेश्वर नगर व्यापार मंडल ने मनाया स्थापना दिवस

👉 रक्तदान शिविर लगाकर दिया 12 यूनिट खून

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: व्यापार मंडल नगर इकाई ने 42वां स्थापना दिवस मनाया। इस बार व्यापारियों ने रक्तदान शिविर लगाया। इसके लिए 50 व्यापारियों ने रक्तदान के लिए पंजीकरण किया। 12 यूनिट रक्तदान किया। कार्यक्रम को लेकर व्यापारियों में खासा उत्साह था।

व्यापारी बुधवार को जिला अस्पताल में स्थापित ब्लड बैंक में पहुंचे। नगर अध्यक्ष कवि जोशी के नेतृत्व में रक्तदान शिविर लगा। जोशी ने रक्तदान कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया की बागेश्वर रक्तकोष में काफी समय से कमी बनी हुई है। इसे दूर करने के लिए हर व्यापारी आगे आया है। स्थापना दिवस के अवसर पर सुबह 10 बजे से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे 50 से अधिक व्यापारियों ने अपना पंजीकरण कराया। इसमें कवि जोशी, इंदु चौधरी , पुष्कर किरमोलिया, राहुल साह, जगदीश कार्की, नीमा जोशी, नीरज रावत, सुनील पांडे, राहुल वर्मा, पंकज पाण्डेय, हृदेश लोहनी, रोहित खैर ने रक्तदान किया। वही व्यापार संघ के द्वारा आगे भी रक्त पिड़ितों की मदद की बात कही। कार्यक्रम में सोनू चौधरी, उमा चौबे, भावना रावत, रेखा देवी, मोहम्मद हसीब, मोहम्मद नाजिर, डॉ. सावित्री, पुष्पा मेहरा, चंद्र भानु गड़िया आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments