HomeAccidentबागेश्वर ब्रेकिंग : घोड़ागाड़ - अठपैसिया के बीच मैक्स खाई में गिरी,...

बागेश्वर ब्रेकिंग : घोड़ागाड़ – अठपैसिया के बीच मैक्स खाई में गिरी, महिला की मौत, चालक लापता, 3 घायल

बागेश्वर। घोड़ागाड़ – अठपैसिया के बीच देर रात मैक्स के खाई में पलट जाने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि वाहन का चालक खाई में लापता हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार मैक्स नंबर uk o2 – 1030 को लेकर चालक अजय कुमार कल सुबह सिमकूना कांडा से पिथौरागढ़ के भिनगडी के लिये रवाना हुआ था। यहां से प्रेम प्रकाश पुत्र बहादुर राम निवासी टाना सिमकूना उम्र 40 वर्ष,रोशन कुमार पुत्र जीवनलाल उम्र 17 साल, सुरेंद्र कुमार पुत्र श्यामलाल निवासी भिनगडी पिथौरागढ़ , गोपुली देवी पत्नी श्यामलाल को लेकर वह देर शाम वापस लौट रहा था।
रात में अठपैसिया – घोडागाड के बीच वाहन अनियंत्रित होकर रोड से बाहर निकल गया। जिसमें प्रेम प्रकाश, रोशन कुमार, सुरेंद्र कुमार को सीएचसी कांडा में उपचार के लिए लाया गया तथा गोपुली देबी की मौके पर ही मृत्यु हो गई। ड्राइवर अजय कुमार खाई में लापता है जिनकी ढूंढ खोज पुलिस द्वारा की जा रही है ।
रोशन कुमार व सुरेंद्र कुमार को देर रात जिला अस्पताल बागेश्वर रिफर कर दिया गया। प्रेम प्रकाश की स्थिति अभी सामान्य लग रही है। सुरेंद्र कुमार की स्थिति नाजुक बनी हुई है, उसके सिर में गहरा घाव है ।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments