HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर : सड़क कटान का मुआवजा तो दूर, मलबा तक नहीं हटाया

बागेश्वर : सड़क कटान का मुआवजा तो दूर, मलबा तक नहीं हटाया

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

15 मार्च तक का अल्टीमेटम

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। पन्याली, ज्ञानधूरा-डांगटी मोटर मार्ग का मिलान नहीं होने व पूर्व में कटी भूमि का मुआवजा नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने कड़ी आपत्ति जताई है। इसके अलावा रोड कटिंग में निकला मलबा भी विभाग ने नहीं हटाया है। इससे उनकी परेशानी लगातार बढ़ रही है। ग्रामीणों ने इस समस्या को दूर करने के लिए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है, जिसमें मार्ग का कार्य 15 मार्च तक शुरू नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है।

ग्रामीण बुधवार को जिलाधिकारी आशीष भटगांई से मिले। उन्हें अपनी समस्या का ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणाों ने बताया कि ग्रामवासी सड़क को डांगटी मिलान के लिए नौ साल से प्रयासरत हैं। स्वीकृत रोड में लेानिवि को कई बार पत्र लिख दिया है। आंदोलन करने के बाद भी विभाग बार-बार गुमराह कर रोड मिलान का झूठा आश्वासन दे रहा है। वैकल्पिक मार्ग को लेकर भी विभाग को कई बार अवगत कराया है। उस पर भी विभाग ने अभी तक कोई विचार नहीं किया। पांच किमी कटी रोड का किसानों को आज तक मुआवजा नहीं मिला है, जबकि उनके नाप खेत कटे हैं।

कटिंग का मलबा भी नहीं हटाया गया है। इससे ग्रामीण परेशान हैं। उन्होंने पन्याली, ज्ञानधुरा डांगटी मोटर मार्ग का कार्य 15 मार्च तक शुरू नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, भूपेंद्र कोरंगा, नरेंद्र कोरंगा, राजेंद्र कोरंगा, पोखर सिंह, बहादुर सिंह, हीरा सिंह, केदार सिंह, खजान सिंह आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments