HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर : भारी बारिश से मार्ग का एक हिस्सा फिर क्षतिग्रस्त, खतरा

बागेश्वर : भारी बारिश से मार्ग का एक हिस्सा फिर क्षतिग्रस्त, खतरा

महज 3 मीटर रह गई रास्ते की चौड़ाई

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। राष्ट्रीय राजमार्ग 309 में कमेड़ीदेवी से विजयपुर में पुर्निमाण कार्य चल रहा है। 14 जुलाई को हुई भारी वर्षा के चलते मार्ग का कुछ हिस्सा फिर क्षतिग्रस्त हो गया है। मार्ग की चौड़ाई घटकर मात्र तीन मीटर रह गई है। यह मार्ग पूरी तरह चट्टानों के बीच बना है। इस कारण अब भारी वाहनों की आवाजाही के लिए असुरक्षित हो गया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

जन सुरक्षा को रखते हुए आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 की धारा 34(ख) के अंतर्गत प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने दिनांक 15 जुलाई से 20 जुलाई की सायं तक इस मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया है। यह निर्णय संभावित दुर्घटनाओं की रोकथाम और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु लिया गया है।

इस अवधि में भारी वाहनों के संचालन हेतु वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं। जिसमें कमेड़ीदेवी-मलसूना-सानिउडियार, खंतोली-विजयपुर मोटर मार्ग तथा कमेड़ीदेवी-स्यांकोट-बनलेख- बागेश्वर मोटर मार्ग होगा। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया है कि मार्गों की निगरानी सुनिश्चित की जाए और आमजन को वैकल्पिक मार्गों की जानकारी समय पर प्रदान की जाए। साथ ही नागरिकों से अनुरोध किया है कि सुरक्षा की दृष्टि से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments