बागेश्वर : धोखाधड़ी से निकाली बड़ी रकम वापस दिलाई

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
साइबर ठगी के शिकार दो लोगों को पुलिस ने 2,27,988 रुपये की धनराशि लौटाई है। उन्होंने पुलिस के कार्यों की सराहना की है।
पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव ने बताया कि साइबर क्राइम बढ़ रहा है। जिसकी रोकथाम भी की जा रही है। मलगांव निवासी महिपाल सिंह रावत पुत्र त्रिलोक सिंह रावत ने बीते एक सितंबर को सूचना दी। उनके बैंक खाते से 1,93,997 रुपये निकाल लिए गए। उन्होंने एसएमएस अलर्ट के लिए गूगल में सर्च किया और टोल फ्री नंबर पर काल की। आज्ञान ने उनके एसबीआइ खाते की जानकारी हासिल की। उनके दो खातों से धनराशि निकाल ली। पुलिस ने उन्हें 1,93,997 रुपये वापस करा दिए।
वहीं दो सितंबर को बिलौना निवासी नवीन पांडे पुत्र तारा दत्त पांडे के साथ ही धोखाधड़ी हुई। उनके खाते से 33,991 रुपये निकाल लिए गए। एसपी ने बताया कि उनके खाते में भी आहरित पूरी धनराशि वापस करा दी गई है। उन्होंने लोगों से सावधान रहने को कहा है। पुलिस टीम में,प्रभारी निरीक्षक कैलाश सिंह, प्रभारी निरीक्षक साइबर सेल इंदरजीत सिंह, कुंदन रौतेला, चन्दन कोहली, इमरान खान शामिल थे।
यह भी पढ़े : इस तारीख से बदल जाएगा उत्तराखंड में स्कूलों का समय, आदेश जारी