HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर : अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे वन बीट अधिकारी व वन आरक्षी...

बागेश्वर : अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे वन बीट अधिकारी व वन आरक्षी संघ

बागेश्वर समाचार | वन बीट अधिकारी, वन आरक्षी संघ अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं। वह लंबित मांगों का निराकरण नहीं होने से आक्रोशित हैं। उन्होंने उच्च अधिकारियों को अनदेखी का आरोप लगाया है। शीघ्र मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की धमकी दी है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

शुक्रवार को संघ के प्रभागीय अध्यक्ष श्याम सिंह चम्याल के नेतृत्व में कर्मचारी प्रभागीय वनाधिकारी कार्यालय पहुंचे। यहां नारेबाजी के साथ अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। कहा कि 292 वन दरोगा की नियुक्ति किस आधार पर की गई।

जबकि मामला न्यायालय में है। 10 वर्ष सेवा पूर्ण कर चुके वन आरक्षियों को 2400 के स्थान पर 2800 ग्रेड पे अनुमन्य नहीं हो सका है। उप वन क्षेत्राधिकारी के पद पर पदोन्नति के लिए कर्मचारी के मूल पद वन आरक्षी व वन दरोगा पर कुल सेवा 16 वर्ष की जाए। मकान किराया, धुलाई, वाहन भत्ता आदि बाजार मूल्य के आधार पर दिया जाए।

उन्होंने कहा कि वर्ष में एक माह का अतिरिक्त वेतन दिया जाए अथवा राजकीय अवकाश प्रदान किए जाएं। उन्होंने कहा कि यदि उनकी लंबित मांगों की अनदेखी की गई तो वह आंदोलन तेज करेंगे।

इस दौरान मंत्री आनंद सिंह रावत, सुरेश लाल, चंदन कुमार, रवि कुमार, अशोक गोस्वामी, चंदन आर्या, सोनी पांडे, गंगा राम, सोनी देवी आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments