HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर : घर में घुसकर की मारपीट व लूटपाट, गिरफ्तार

बागेश्वर : घर में घुसकर की मारपीट व लूटपाट, गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। मेहनरबूंगा में घर में घुसकर मारपीट तथा पैसा लूटने वाले आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।

कोतवाली में नीरज जोशी ने प्राथमिकी दी। बताया कि 6 मई की रात को सुमित कुमार उनके घर में घुस गया। उनकी माता के साथ मारपीट की तथा 20 हजार रुपये लूट लिए। पुलिस ने धारा 309(6) 351(3) बीएस में मामला दर्ज किया।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

शनिवार को आरोपित सुमित कुमार पुत्र अर्जुन लाल को समण मंदिर पुल बिलौना के समीप से गिरफ्तार किया गया। उसकी उम्र 19 वर्ष है। उससे लूटी धनराशि बरामद की तथा अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है। टीम में उप निरीक्षक मनोहर चंद, हेड कांस्टेबल सुरेश आर्या, जयकुमार शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments