HomeAccidentबागेश्वर : शादी का टैंट लगाकर लौट रहे थे; कार खाई में...

बागेश्वर : शादी का टैंट लगाकर लौट रहे थे; कार खाई में गिरने से चालक की मौत, चार घायल

ADVERTISEMENTS

बागेश्वर समाचार | यहां जिले के कन्यालीकोट मार्ग पर गुरुवार की रात एक कार 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में टैंट संचालक की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद एक व्यक्ति को हायर सेंटर रेफर कर दिया है। अन्य की हालत में सुधार हो रहा है।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार खोली, अड़ोली से कुछ लोग शादी का टैंट लगाने गुरुवार को अनर्सा गए थे। लौटते उनकी कार कन्यालीकोट मार्ग पर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में कार स्वामी व चालक महेंद्र परिहार पुत्र मोहन सिंह परिहार निवासी मोटासिमल की मौत हो गई।

इसके अलावा प्रकाश चंद्र पुत्र जगदीश राम, राजकुमार पुत्र मोहनलाल, अनिल कुमार पुत्र मोहनलाल निवासी अड़ोली व पप्पू परिहार पुत्र मोहन सिंह खोली घायल हो गए। घायलों को निजी वाहनों से जिला अस्पताल भर्ती किया गया। शुक्रवार को गंभीर रूप से घायल पप्पू को प्राथिमक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया है। अन्य का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments