HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर : यूसीसी की धीमी प्रगति पर डीएम नाराज

बागेश्वर : यूसीसी की धीमी प्रगति पर डीएम नाराज

ADVERTISEMENTS

कहा लापरवाही बर्दाश्त नहीं

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। जिलाधिकारी ने यूसीसी यानी यूनिफ़ार्म सिविल कोड पंजीकरण की धीमी प्रगति पर नाराज़गी व्यक्त की। संबंधित अधिकारियों को अधिकाधिक लोगों का शीघ्र पंजीकरण कराने के निर्देश दिए। कहा कि यह प्रक्रिया आमजन के सशक्तिकरण तथा न्याय का आधार है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने कहा कि यूसीसी का उद्देश्य आम नागरिकों को समान अधिकार तथा न्याय सुनिश्चित करना है। जिससे समाज में समानता की भावना सुदृढ़ हो। इसके तहत प्रत्येक व्यक्ति को समान सिविल अधिकार तथा कर्तव्य मिलेंगे। नगर निकायों एवं ग्राम पंचायतों में डोर-टू-डोर प्रचार अभियान तथा पंजीकरण शिविरों को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा। हर नागरिक तक इसकी जानकारी पहुंचे। वह सरलता से पंजीकरण कर सकें।

उन्होंने उपजिलाधिकारियों और अन्य संबंधित अधिकारियों को अपने स्तर पर नियमित समीक्षा करने, पंजीकरण की प्रगति पर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी एनएस नबियाल, मुख्य विकास अधिकारी आरसी तिवारी, उपजिलाधिकारी मोनिका, अनिल सिंह रावत, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका मोहम्मद यामीन आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments