HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: प्रसव पीड़ा से तड़पती महिला को 3 घंटे बाद भी नहीं...

बागेश्वर: प्रसव पीड़ा से तड़पती महिला को 3 घंटे बाद भी नहीं मिली 108 एंबुलेंस

ADVERTISEMENTS

टैक्सी से पहुंची अस्पताल

उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में जीवन दायिनी 108 आपातसेवा अब लोगों के लिए मुसीबत का सबब बनती जा रही है। काफलीगैर तहसील में बुधवार शाम प्रसव पीड़ा से जूझ रही एक महिला को तीन घंटे तक इंतजार करने के बावजूद एंबुलेंस नहीं मिली। मजबूरन, परिजन को निजी खर्च पर टैक्सी बुक करके महिला को जिला अस्पताल ले जाना पड़ा, जहां देर रात उन्होंने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। गुरुवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।

3 घंटे तक टालमटोल, फिर निजी टैक्सी का सहारा

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

बोहाला निवासी भगवान ने बताया कि बुधवार शाम उनके पड़ोस की करिश्मा पत्नी सूरज राम को प्रसव पीड़ा हुई। उन्हें तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बोहाला लाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजनों ने तुरंत 108 एंबुलेंस के लिए कॉल किया, लेकिन तीन घंटे के लंबे इंतजार के बाद भी एंबुलेंस नहीं पहुंची।

पहले उन्हें बताया गया कि बागेश्वर की एंबुलेंस हल्द्वानी गई है, और बैजनाथ से एंबुलेंस भेजी जाएगी। जब वह नहीं आई, तो फिर ताकुला से एंबुलेंस आने की बात कही गई। लगातार टालमटोल और इंतजार के बाद, अंततः परिवार को निजी टैक्सी बुक करके शत्तेश्वर होते हुए महिला को जिला अस्पताल पहुंचाना पड़ा। रात करीब साढ़े ग्यारह बजे महिला ने स्वस्थ शिशु को जन्म दिया।

जनप्रतिनिधियों ने उठाए सवाल

इधर इस गंभीर लापरवाही पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी सवाल उठाए हैं। जिला पंचायत के पूर्व सदस्य चंदन रावत ने बताया कि वह लंबे समय से क्षेत्र में एंबुलेंस रखने की मांग कर रहे हैं। प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा और डीएम ने भी आश्वासन दिया था, लेकिन आज तक यह सेवा उपलब्ध नहीं हो पाई है, जिससे जनता की परेशानी बढ़ रही है।

पीड़िता को एंबुलेंस क्यों नहीं मिली, इस पर 108 के जिला प्रभारी भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। उन्होंने आपातसेवा होने के बावजूद सरकारी छुट्टी का हवाला दिया, जो सेवा में घोर लापरवाही को दर्शाता है।

विधायक ने दिए जांच के आदेश


बागेश्वर विधायक पार्वती दास ने इस मामले को गंभीर बताया है। उन्होंने कहा, “गर्भवती महिला को तीन घंटे तक एंबुलेंस नहीं मिलना गंभीर मामला है। इस मामले में सीएमओ को जांच के निर्देश दिए गए हैं। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी भी स्तर की लापरवाही सहन नहीं होगी।”

यह भी पढ़िए — नशे में धुत थानाध्यक्ष ने गाड़ियों में मारी टक्कर, वीडियो वायरल

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments