HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर : किन्नरों द्वारा की जाने वाली अवैध वसूली पर रोक लगाने...

बागेश्वर : किन्नरों द्वारा की जाने वाली अवैध वसूली पर रोक लगाने की मांग

बागेश्वर समाचार | दीपावली पर किन्नरों द्वारा दुकान-दुकान जाकर की जाने वाली वसलूी पर रोक लगाने की मांग को लेकर व्यापारी मुखर हो गए हैं। उन्होंने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर इस पर कड़ाई से रोक लगाने की मांग की है।

नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष कवि जोशी के नेतृत्व में व्यापारी शनिवार को तहसीलदार देवेंद्र लोहनी से मिले। उन्हें अपनी समस्याओं का ज्ञापन सौंपा। उनका कहना है कि जिले में किन्नरों द्वारा लगातार अवैध वसूली की जा रही है। ये लोग दीपावली से लेकर शादी विवाह के मौके पर लोगों को डरा धमका कर वसूली करते हैं।

ये लोग लड़का होने पर 11 हजार, 51 हजार तथा लड़की होने पर 5100, 25 हजार, नया मकान बनने पर 11 हजार, लड़के की शादी के बाद 21 हजार, लड़की की शादी में 5100 और 25 हजार की वसूली करते हैं। दीपावली व होली पर व्यापारियों से भी जबरन वसूली कर रहे हैं। उन्होंने इस तरह की अवैध वसूली के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में राहुल साह, सोनू चौधरी आदि शामिल थे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments