HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: नवोदय भवन निर्माण को ₹42.16 करोड़ स्वीकृत; नाबार्ड देगा राशि

बागेश्वर: नवोदय भवन निर्माण को ₹42.16 करोड़ स्वीकृत; नाबार्ड देगा राशि

ADVERTISEMENTS

विधायक पार्वती दास ने दी जानकारी

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। बागेश्वर जिले में जवाहर नवोदय विद्यालय के अपने भवन का लंबा इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। सरकार ने विद्यालय के भूमि और भवन निर्माण के लिए ₹42 करोड़, 16 लाख की बड़ी राशि स्वीकृत कर दी है।

विधायक पार्वती दास (Parwati Das) ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) ने ग्रामीण अवसंरचना विकास निधि के अंतर्गत राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में भवन और छात्रावास निर्माण के लिए यह धनराशि स्वीकृत की है। इस राशि से जल्द ही बच्चों को आधुनिक शैक्षणिक माहौल और गुणवत्ता युक्त शिक्षा मिलेगी।

विधायक ने बताया कि राजीव गांधी नवोदय विद्यालय भवन निर्माण हेतु शासन स्तर से किए जा रहे प्रयास सफल हुए हैं।

इसके अतिरिक्त, विधायक पार्वती दास ने यह भी बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए अन्य राजकीय माध्यमिक विद्यालयों की मरम्मत के लिए भी धनराशि की स्वीकृति मिली है। इनमें राजकीय इंटर कॉलेज रवाईखाल के बृहद मरमम्त कार्य हेतु, साथ ही राजकीय इंटर कॉलेज कौलाग, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटफुलवाड़ी, और राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिमार मजकोट में भी अनुरक्षण कार्य हेतु धनराशि की वित्तीय स्वीकृति दी गयी है।

इन स्वीकृतियों से छात्र-छात्राओं को बेहतर बुनियादी ढांचे और शैक्षणिक सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments