HomeBreaking Newsहिमाचल न्यूज: बद्दी के शीतलपुर मार्ग पर सड़क में आया 12 फ़ीट...

हिमाचल न्यूज: बद्दी के शीतलपुर मार्ग पर सड़क में आया 12 फ़ीट अजगर,जिसने देखा हैरान रह गया

नालागढ। औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के तहत इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रही है, बताया जा रहा है कि यह वीडियो बद्दी के शीतलपुर मार्ग की है जहां पर एक अजगर अचानक जंगल से निकलकर सड़क पर आ गया। अजगर के सड़क पर आने के कारण लोगों में खौफ पैदा हो गया है। बता दें कि अजगर सड़क पर एक किनारे से आता है और धीरे धीरे सड़क से होता हुआ दूसरे किनारे चला जाता है इसी बीच गनीमत यह रही कि अजगर से किसी को कोई नुकसान तो नहीं हुआ लेकिन अजगर को देखते ही उसी दौरान सड़क से जा रही है एक कार चालक द्वारा अजगर की सड़क से जाते हुए वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर ली और इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। आपको बता दें कि अजगर की यह वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब देखी जा रही है। जिस व्यक्ति ने इस वीडियो को बनाया है उसने शीतलपुर वासियों से अजगर से बच कर रहने की अपील भी की है। अजगर के सड़क पर आने की यह कोई पहली वीडियो नहीं है इससे पहले भी अजगर के सड़कों पर आने की तस्वीरें सामने आ चुकी है ।

देखिये इससे पहले भी सड़क पर आया था अजगर

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments