HomeUttarakhandBageshwarBageshwar: 12 साल से बदहाल सड़क की सुध नहीं

Bageshwar: 12 साल से बदहाल सड़क की सुध नहीं

ADVERTISEMENTS

— यूथ कांग्रेस ने प्रदर्शन के ​जरिये खींचा ध्यान

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: पंद्रहपाली-पुरकोट-जाख सड़क की बदहाली पर यूथ कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति जताई है। नाराज कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि 12 साल से सड़क बदहाल है। कई बाद विभाग से कह दिया, लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है। उन्होंने जल्द समस्या का समाधान नहीं होने परआंदोलन तेज करने की चेतवनी दी है।

यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गोकुल परिहार के नेतृत्व में कार्यकर्ता सोमवार को कलक्ट्रेट में पहुंचे। यहां जानेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि पंद्रहपाली-जाख सड़क की 12 साल से सुध नहीं ली गई है। सड़क बद से बदत्तर हो गई है। सड़क की सुरक्षा दीवार टूट गई है। नालों की दीवारों का पता तक नहीं है। सड़क पर इतने गड्ढे हो गए हैं कि इन पर चलना मुहाल हो गया है। कई बार दोपहिया वाहन चालक इस पर रपट कर गिर गए हैं। विभाग से कई बार शिकायत कर दी है, लेकिन समस्या जस की तस है। जल्द समस्य का समाधान नहीं होने पर आंदोलन शुरू किया जाएगा। इस मौके पर भीम कुमार, गौरव परिहार, प्रकाश सिंह, मनोज, प्रकाश परिहार, विनोद सिंह, संजय चन्याल आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments